Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में गुलदार ने युवक पर किया हमला:सीने और गर्दन पर गहरे घाव के निशान, इलाज जारी, वन विभाग से पकड़ने की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के शेरकोट क्षेत्र में गुलदार के हमले लगातार जारी हैं। ताज़ा घटना नसीर दीवाला गांव की है, जहाँ सुबह मजदूरी पर जा रहे एक युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान करण (पुत्र ऋषि पाल), उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, करण सुबह अपने घर से मजदूरी के लिए निकल रहा था, तभी रास्ते में झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उस पर अचानक हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से युवक संभल नहीं पाया और गुलदार ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया। आसपास के ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने तुरंत घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से गुलदार की गतिविधियां देखी जा रही हैं। उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द इलाके में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उल्लेखनीय है कि बिजनौर जिले में पिछले काफी समय से गुलदार सक्रिय है। अब तक गुलदार के हमलों से 35 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। वन विभाग गुलदार को पकड़ने के लिए लगातार पिंजरे लगा रहा है और जागरूकता अभियान भी चला रहा है, लेकिन इसके बावजूद गुलदार के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 25 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त:हिंसा में संदिग्ध भूमिका मिली, श्रम विभाग के नोटिस का नहीं दिया था जवाब
    Next Article
    प्रेग्नेंसी के बावजूद काम में बिजी दीपिका पादुकोण:पुनीत मल्होत्रा के साथ की शूटिंग, डायरेक्टर बोले- कर्ज चुकाऊंगा; 19 अप्रैल को अनाउंस की प्रेग्नेंसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment