Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में फर्जी कागजों से ट्रैक्टर बेचने वाला गिरोह बेनकाब:53 लाख रुपये के 7 ट्रैक्टर बरामद, तीन आरोपी फरार

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर जनपद में पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे फाइनेंस पर खरीदे गए ट्रैक्टरों को बेचने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना मंडावर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग 53 लाख रुपये मूल्य के सात ट्रैक्टर बरामद किए हैं। इस मामले में गिरोह का मुख्य आरोपी सहित तीन अभियुक्त फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। सीओ सिटी संग्राम सिंह के अनुसार, यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम करता था। आरोपी विभिन्न वित्तीय कंपनियों से ट्रैक्टर फाइनेंस पर खरीदते थे। इसके बाद वे ट्रैक्टरों की नंबर प्लेट, चेसिस नंबर और अन्य कागजातों में हेरफेर कर उन्हें बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के अलग-अलग जगहों पर बेच देते थे। गिरोह एक ही ट्रैक्टर को दो-तीन बार बेच देता था, जिससे वाहन का पता लगाना मुश्किल हो जाता था। इस कारण फाइनेंस कंपनियां किस्तें बंद होने के बावजूद ट्रैक्टरों को रिकवर नहीं कर पाती थीं। कंपनियों की शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज किए गए। 27 अप्रैल को महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस कंपनी ने अपने तीन ट्रैक्टरों के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जबकि एयू स्मॉल फाइनेंस ने दो ट्रैक्टरों और चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी ने एक ट्रैक्टर के गुम होने की शिकायत की थी। इन मामलों में मुख्य आरोपी जावेद पुत्र कफिल निवासी ग्राम गौसपुर सादात सहित अन्य के खिलाफ थाना मंडावर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए गए। विवेचना के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कुल सात ट्रैक्टर बरामद किए। बरामद ट्रैक्टरों में स्वराज, महिंद्रा, सोनालिका, न्यू हॉलैंड और आईशर कंपनियों के मॉडल शामिल हैं। इनमें स्वराज 744 एक्सटीएन, स्वराज 744 एक्सटी, महिंद्रा 575, महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस, सोनालिका, न्यू हॉलैंड 3600 और आईशर 485 हाइड्रोमैटिक जैसे मॉडल शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर-ट्रॉली चीन के मामले में नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज:फर्रुखाबाद में सरकारी कर में बाधा डालने का भी लगाया आरोप
    Next Article
    कानपुर में युवक ने लगाई फांसी:छत पर सरिया से लटका मिला शव, मोमोज खाकर सोने चला गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment