Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में डिजिटल अरेस्ट के दबाव से महिला की आत्महत्या:सुसाइड नोट में ब्लैकमेल का खुलासा; अंतिम संस्कार के बाद मिला नोट, साइबर ठगी की जांच शुरू

    6 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में कई दिनों से डिजिटल अरेस्ट एक महिला ने आत्महत्या कर ली। उसके परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। दो दिन बाद बुधवार को उन्हें महिला के कमरे से एक सुसाइड लेटर मिला। लिखा- एक युवक उसे कई दिनों से ब्लैकमेल कर रहा है। उसे परेशान कर रहा है। अब वह थक गई और आत्महत्या कर रही है। महिला का शव मंगलवार सुबह उसके कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। उसकी बेटी ने शव देख परिवार के लोगों को बताया। परिजनों ने मामले को न बढ़ाने की बजाय चुपचाप तरीके से उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के दौरान ही महिला के मोबाइल पर लगातार कॉल आने लगीं। वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में दिखाई दिया। उसने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए मोनिका से बात कराने की मांग की और मना करने पर कार्रवाई की धमकी दी। इस घटना के बाद परिजनों को साइबर अपराध की आशंका हुई। घर लौटने के बाद जब कमरे की तलाशी ली गई, तो एक डायरी में रखा सुसाइड नोट मिला। इसमें महिला ने एक युवक पर लगातार फोन कर परेशान करने, ब्लैकमेल करने और डराने-धमकाने की बात लिखी थी। लेटर मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना के बारे में बताया और मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव फरीदपुर भोगी की रहने वाली मोनिका (30), एक हाउस वाइफ थीं। उनके पति रणधीर (33) एक फैक्ट्री में काम करते हैं। दोनों की दो बेटियां- जिया (8) और नंदनी (11) हैं। नंदंनी ने बताया कि सोमवार की रात में मां पेपर पर कुछ लिख रही थी। उसने पूछा कि मम्मा क्या हुआ, तो उन्होंने कहा- कुछ नहीं बेटा बस ऐसे ही कुछ लिख रही हूं। इसके बाद हम दोनों बहनों को सुला दिया। मंगलवार की सुबह जब आंख खुली तो देखा मां पंखे से दुपट्टे से लटकी हुई थी। उनकी चीखें सुनकर परिजन आ गए। सूचना पर मायके वाले पहुंचे। शुरुआत में परिजनों को मामला संदिग्ध लगा और लोकलाज के चलते बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार करने बैराज ले गए। मोनिका के भतीजे संयोग ने बताया कि अंतिम संस्कार के समय मोनिका के मोबाइल पर लगातार घंटी बज रही थी। जब फोन उठाया तो वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में दिखा। उसने खुद को क्राइम ब्रांच का बताया। मोनिका से बात कराने के लिए कहा। उसकी बातचीत से शक साइबर अपराध की ओर गया। मायके में वीडियो कॉल कर रोई थी महिला श्मशान घाट से आने के बाद मंगवार की शाम को कमरे में तलाशी की गई तो एक डायरी में सुसाइड नोट मिला। इसमें मोनिका ने एक लड़के पर परेशान करने और ब्लैकमेल करने की बातें लिखी थीं। आत्महत्या से पहले महिला ने अपने मायके में वीडियो कॉल भी की थी। उस दौरान वह रो रही थी, लेकिन परिजनों ने इसे सामान्य पति-पत्नी का विवाद समझकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। बाद में महिला ने फंदा लगा लिया, जबकि उसकी दो बेटियां पास में चारपाई पर सो रही थीं। पढ़िए सुसाइ़ड नोट- सॉरी माय डियर हसबैंड, आई लव यू। मुझे आपसे बहुत सारी बातें करनी हैं। मुझे आपको बहुत कुछ बताना है। मुझे बहुत दिनों से एक लड़के ने बहुत परेशान कर रखा है और अब वह मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। प्लीज, हो सके तो मुझे माफ कर देना। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, इसलिए आपसे झूठ नहीं बोल सकती। प्लीज मेरे मरने के बाद मेरे बच्चों का ध्यान रखना। अगर जिंदगी में दोबारा जन्म मिले तो मुझे आप ही मिलें। थैंक यू मेरी जिंदगी में आने के लिए। हमारी शादी की सालगिरह आ रही है। सॉरी, आपके साथ न रह पाने के लिए। यह पत्र मेरे घरवालों को दिखा देना। मेरे मम्मी-पापा, भाई-भाभी सभी से सॉरी। मेरी जिंदगी में आप सभी का बहुत साथ रहा है। भाभी, मेरी मम्मी का ध्यान रखना। हर जन्म में मुझे आप ही मम्मी, पापा, भाई और भाभी मिलें। सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा। उस लड़के ने आपकी मम्मा को बहुत ज्यादा परेशान कर रखा है। मोबाइल में मिले कई संदिग्ध नंबर परिजनों ने जब मोनिका का मोबाइल चेक किया तो व्हाट्सएप पर पांच अलग-अलग नंबरों से कॉल, मैसेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग मिलीं। इनमें कोई खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बता रहा था, तो कोई मोनिका पर तस्करी जैसे गंभीर आरोप लगाकर उसे डराने की कोशिश कर रहा था। आरोप है कि ठगों ने उसे ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा और पैसे की मांग के साथ उसकी जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी। परिवार को भी दी जा रही थीं धमकियां मोनिका की मौत के बाद साइबर ठगों का सिलसिला रुका नहीं। बुधवार तक आरोपी लगातार कॉल कर मोनिका से बात कराने की परिवार वालों से मांग करते रहे। बात न कराने पर उसके पति रणधीर को जेल भेजने और पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी जा रही थीं। पति ने दी तहरीर, पुलिस को दिए तीन नंबर महिला के पति रणवीर ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस को तीन मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए हैं, जिनसे महिला के फोन पर लगातार कॉल आती थीं। बताया गया कि अंतिम संस्कार के दौरान भी एक युवक ने वीडियो कॉल की थी। एसपी बोले- साइबर एंगल की भी जांच एसपी अभिषेक झा ने बताया कि 28 अप्रैल की सुबह महिला की आत्महत्या की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी और परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में सुसाइड नोट मिलने की जानकारी हुई, जिसमें एक युवक द्वारा परेशान किए जाने का जिक्र है। परिजनों ने साइबर अपराध की आशंका भी जताई है। फिलहाल तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। --------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- 3 दोस्तों का हत्यारोपी मिस्टर यूपी एनकाउंटर में ढेर:बर्थडे पर वारदात की थी; जिसकी हत्या की, उसकी बहन बोली- तसल्ली मिली बुलंदशहर में 3 दोस्तों की हत्या के मुख्य आरोपी बर्थडे बॉय जीतू सैनी (30) को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। गुरुवार सुबह 5 बजे पुलिस ने स्कूटी सवार जीतू को रोका, तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे तीन गोलियां लग गईं। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जीतू की मौत हो गई। ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस ने जीतू पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CISCE बोर्ड रिजल्ट- लखनऊ के बच्चे ऑल इंडिया टॉपर:10वीं में समर्थ को 99.20%, 12वीं में जैनब और ओशीन 99.75 पर्सेंटाइल
    Next Article
    आईपीएस अजय पाल शर्मा को बदनाम करने का विरोध:फिरोजाबाद में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment