Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में चौराहों पर पेयजल की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक:बिजनौर डीएम ने गर्मी से राहत के लिए बस स्टैंड पर शेड लगाने के दिए निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर डीएम जसजीत कौर ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकायों के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में डीएम ने गर्मी के मद्देनजर आमजन को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। पेयजल स्थलों की नियमित साफ-सफाई और रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर टीन शेड लगाकर छाया की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए, ताकि राहगीरों को धूप से राहत मिल सके। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की गोशालाओं का नियमित निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश गोवंशों के लिए स्वच्छ पेयजल, चारा, छाया और अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। गोशालाओं में साफ-सफाई, स्वास्थ्य परीक्षण और उचित देखभाल पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए, जिलाधिकारी ने लंबित जल टंकी निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाने चाहिए, ताकि आमजन को जल्द से जल्द लाभ मिल सके। नगर क्षेत्रों में नियमित और सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जहां कहीं भी पेयजल आपूर्ति में बाधा आ रही है, उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर कर नागरिकों को पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को कहा गया। पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए, संबंधित अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में कैंप आयोजित कर अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पात्र रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की पहचान कर उन्हें ऋण उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे अपने व्यवसाय को सुदृढ़ कर सकें। साथ ही आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाते हुए समयबद्ध स्वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि स्वच्छता अभियान को प्राथमिकता देते हुए नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कूड़ा उठान, डोर-टू-डोर कलेक्शन एवं कचरा निस्तारण की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाकर सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कर वसूली की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को राजस्व संग्रह बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त रखने एवं खराब लाइटों को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायत के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में वकील डीएम से मिले:नौगढ़ तहसील के लेखपाल पर कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी दी
    Next Article
    लखनऊ में एक तमाचे से गिरा युवक, VIDEO:गिरने पर सिपाही ने लातों से मारा, कैब ड्राइव से झगड़ा होने पर आई थी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment