Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में चाचा की हत्या में भतीजा गिरफ्तार:आबकारी सिपाही को कोर्ट ने भेजा जेल, भूमि विवाद में हुई थी हत्या

    5 hours ago

    1

    0

    बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के दीदा नंगला गांव में गुरुवार को हुए इशहाक हत्याकांड में पुलिस ने मृतक के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। यह घटना परिवार के बीच लंबे समय से चले आ रहे कृषि भूमि विवाद का परिणाम थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी भतीजा शाने रजा आबकारी विभाग में सिपाही है। उसने गुस्से में आकर अपने चाचा इशहाक को गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद शाने रजा ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। मृतक इशहाक के पुत्र शानू की तहरीर पर आरोपी शाने रजा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शाने रजा का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस बीच, शुक्रवार को मृतक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मुलाकात की। उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस पर मूल तहरीर बदलकर रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाया। परिजनों ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में शाने रजा के साथ जावेद और शावेज पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। परिजनों का यह भी आरोप है कि यदि पुलिस ने पहले से चल रहे भूमि विवाद में समय रहते हस्तक्षेप किया होता, तो इस घटना को रोका जा सकता था। उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाली थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने परिजनों के आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि मृतक के पुत्र शानू द्वारा दी गई तहरीर पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई है और विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार शाम चार बजे इशहाक के शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर के शिव चौक मंदिर में आग:मूर्ति के पीछे बॉक्स में लगी, दमकल ने तुरंत काबू पाया
    Next Article
    बिजली विभाग का जेई 22 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने हरदोई के कराही उपकेंद्र से पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment