Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली लाइन ठीक करते युवक को लगा करंट, मौत:लाइनमैन के जाने के बाद अचानक शुरू की सप्लाई, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं जिले में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर चरसोरा गांव में हुई, जहां युवक अपने घर की बिजली की केबल ठीक कर रहा था। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। विक्रमपुर चरसोरा निवासी 30 वर्षीय रघु शर्मा अपने घर की बिजली की केबल ठीक कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इससे पहले गांव में लाइनमैन आया था और शटडाउन लेकर बिजली लाइन ठीक की थी। लाइनमैन के जाने के बाद रघु केबल ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक बिजलीघर से सप्लाई छोड़ दी गई, जिससे रघु करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका लगते ही वह नीचे गिर गए और बेहोश हो गए। परिजन और आसपास के लोग उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत करंट लगने से हुई है। परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि रघु शर्मा खेती-बाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनके भविष्य को लेकर अब परिवार चिंतित है। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार की ओर से मिलने वाली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला:दो माह पहले बेटी की हत्या, अब लाठी-डंडों से पीटा
    Next Article
    मेरठ में अलमारी के नीचे निकली अवैध हथियारों की फैक्ट्री:देर रात पुलिस ने की छापेमारी, बीसीए का छात्र चला रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment