Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक सवारों ने महिला से 3.5 लाख के जेवर ठगे:देवरिया में कागज में मिट्टी थमाकर हुए फरार, सदमे में रोने लगी महिला

    2 hours ago

    2

    0

    देवरिया मेडिकल कॉलेज परिसर के पास एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो ठगों ने महिला को झांसा देकर उसके 3.5 लाख रुपए के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। ठगों ने चालाकी से जेवरात के बदले कागज में मिट्टी थमा दी। पीड़िता की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के बसियावां काली मंदिर निवासी सोना देवी के रूप में हुई है। वह अपने रिश्तेदार जीतू (पुत्र नंदन लाल) को देखने देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंची थीं, जिन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जीतू मेहड़ा पुरवा काशीराम आवास में रहते हैं। बताया गया कि सोना देवी इमरजेंसी के बाहर सड़क किनारे चाय पी रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास आए और बातों में उलझा लिया। ठगों ने किसी बहाने से महिला को अपने जेवरात उतारकर एक पोटली में रखने को कहा। उन्होंने चालाकी से असली जेवरात वाली पोटली बदल दी और महिला को कागज में लिपटी दूसरी पोटली पकड़ा दी। ठग असली जेवर लेकर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब महिला ने पोटली खोली तो उसमें मिट्टी भरी मिली। यह देखकर वह सदमे में आ गईं और रोने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। घटना में महिला के करीब 3.5 लाख रुपये के आभूषण ठगे गए हैं, जिनमें सोने की चेन और अंगूठी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़िता ने सदर कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से ऐसे ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि अस्पताल परिसर के आसपास इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अजनबियों की बातों में न आएं और अपने कीमती सामान को सुरक्षित रखें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमान जन्मोत्सव पर श्रीराम कथा में उमड़ा जनसैलाब:साध्वी स्मिता ने सुनाया भगवान श्रीराम के वनवास और भरत चरित्र
    Next Article
    बस्ती में दुष्कर्म दोषी को उम्रकैद की सजा:कोर्ट ने 25 हजार रुपए का लगाया जुर्माना, 4 साल बाद आया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment