Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU में सपानेता ने जाति पूछकर छात्र से की मारपीट:पीड़ित में दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस आरोपी के तलाश में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में पढ़ने वाले एक छात्र ने गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्य आरक्षाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा है। मामले में मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। अब जानिए क्या है मामला परास्नातक (एम.ए.) हिंदी द्वितीय वर्ष के छात्र प्रशांत मिश्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि बु वार को लगभग 11:45 बजे वह विभाग में कक्षा के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान समाजवादी छात्र सभा के इकाई अध्यक्ष हिमांशु यादव ने उनसे नाम, जाति और कोर्स के बारे में पूछा। छात्र के अनुसार, जानकारी देने के बाद जब उन्होंने भी हिमांशु यादव से उनका कोर्स पूछा, तो आरोपी भड़क गए। शिकायत में आरोप है कि इसके बाद हिमांशु यादव ने सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज करते हुए छात्र को थप्पड़ मार दिया। इतना ही नहीं, जातिसूचक अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। यह पूरी घटना कथित रूप से विभाग में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड होने की बात कही गई है। लंका थाने में दर्ज हुआ मुकदमा छात्र की तरफ से प्रार्थना पत्र मिलने के बाद प्रोक्टोरियल विभाग ने उसे लंका थाने के लिए अग्रेषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में प्रशांत मिश्रा की तहरीर पर हिमांशु यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2) 352 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने बताया है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी छात्र की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं छात्र ने प्रोक्टोरियल विभाग से आग्रह किया है कि उसे रैगिंग से सुरक्षा और इस मामले में न्याय दिया जाए ताकि इस तरह की घटना उसके साथ दोबारा ना हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल एसपी की रिसेप्शन-पार्टी में चार सपा विधायक शामिल हुए:मीडिया सेल ने एसपी को भाजपाई माइंडसेट का बताया, 'X' पर लिखा- समाजवादी ऐसे लोगों से दूर रहें
    Next Article
    अमरोहा में चार्ज संभालते ही एक्शन में नए एसपी:पदभार ग्रहण करते ही फील्ड में उतरे, महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment