Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में कुश्ती महासंघ की जिला इकाई गठित:शिव प्रकाश सिंह अध्यक्ष और उत्कर्ष कौशिक कोषाध्यक्ष बनाया गया

    6 hours ago

    2

    0

    भदोही में कुश्ती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की जिला इकाई का गठन किया गया है। मंगलवार को सारीपुर स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह के फार्म हाउस में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की बैठक हुई। प्रदेश महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भदोही की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से शिव प्रकाश सिंह ‘मुन्ना’ को जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार सिंह (प्रिंस), शेर बहादुर सिंह (शेरई), गोपाल सिंह, राम प्रकट दुबे और माबूद खान को जिम्मेदारी दी गई। श्याम धर बटुकनाथ मिश्रा को सचिव चुना गया, जबकि विनोद कुमार मालवीय और डॉ. जितेंद्र कुमार संयुक्त सचिव बने। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उत्कर्ष कौशिक को दी गई है। कार्यसमिति के सदस्यों में प्रदीप कुमार गुप्ता, जीतू पासवान, जितेंद्र कुमार और अशोक कुमार सिंह शामिल किए गए हैं। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रदेश महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह ने कहा कि भदोही जनपद में कुश्ती की समृद्ध परंपरा रही है, जिसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम से अपेक्षा जताई कि वे क्षेत्र के युवाओं और पहलवानों को प्रोत्साहित करें, ताकि वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर सकें। बैठक में मौजूद लोगों ने भी विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के गठन से जनपद में कुश्ती खेल को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में भदोही के पहलवान देश-विदेश में अपनी पहचान बनाएंगे। यह भी बताया गया कि जनपद में शीघ्र ही प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कब्रिस्तान की जमीन से सड़क निर्माण का विरोध:ग्रामीणों ने डीएम से अधिग्रहण के बिना रास्ता बनाने पर आपत्ति जताई
    Next Article
    चंदौली में दुष्कर्म के दोषी को 3 साल की सजा:कोर्ट ने 50 हजार का लगाया जुर्माना, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment