Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में ईद-उल-फितर की नमाज अदा:अमन-चैन की दुआएं मांगी गईं, लोगों ने दी मुबारकबाद

    2 hours ago

    2

    0

    भदोही में शनिवार को ईद-उल-फितर के मौके पर जनपद के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। इस दौरान मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला, विशेषकर बच्चों में ईद को लेकर अलग ही खुशी नजर आई। ईदगाहों और मस्जिदों में रंग-बिरंगी व सफेद पोशाकों में लोग पहुंचे, जिससे पूरा माहौल नूरानी हो गया। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान रोजा, नमाज, तरावीह, सदका-ए-फित्र और जकात समेत नेक अमलों की कबूलियत के लिए दुआएं मांगी गईं। साथ ही देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई। रमजान के एक माह के रोजों के बाद ईद के पर्व को लेकर लोगों में खास तैयारी देखने को मिली। सुबह लोग जल्दी उठे, स्नान कर नए कपड़े पहने और इत्र लगाकर परिवार के साथ नमाज अदा करने ईदगाहों व मस्जिदों पहुंचे। नमाज के बाद कई लोग कब्रिस्तान जाकर अपने पूर्वजों की मगफिरत के लिए दुआ करते नजर आए। ईद को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। नगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर पुरुष व महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। एसडीएम अरुण गिरी और सीओ अशोक कुमार मिश्र ने नगर का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया, जबकि प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय भी पुलिस टीम के साथ गश्त करते दिखे। वहीं डीएम शैलेश कुमार और एसपी अभिनव त्यागी भी नगर पहुंचे और अजीमुल्लाह चौराहे पर नगर पालिका परिषद के कैंप में मौजूद रहे। यहां नमाज के बाद लोगों ने अधिकारियों से मुलाकात की, जहां उन्होंने सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं। नगर की अजीमुल्लाह चौराहे वाली ईदगाह में दो जमातों में नमाज अदा की गई। नमाज के मद्देनजर ईदगाहों के बाहर मेले जैसा माहौल देखने को मिला, जहां खाने-पीने की विभिन्न दुकानें सजी थीं। नमाज के बाद लोगों के बीच मिलने-जुलने का दौर चलता रहा। लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी और मीठी सेवइयों व लजीज व्यंजनों का आनंद लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में इंडेन गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइन:एजेंसी के बाहर 200 मीटर कतार, उपभोक्ता 24 घंटे से इंतजार में
    Next Article
    मुरादाबाद मंडल में झोलाछाप हर रोज छीन रहे एक जिंदगी:संभल में रेता ढोने वाले ने खोला क्लीनिक,नवजात की जान ली;मुरादाबाद में पांचवी फेल बने डॉक्टर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment