Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही के औराई ब्लॉक में कांग्रेसियों ने बैठक की:जिलाध्यक्ष ने कहा- युवा और महिलाओं के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है कांग्रेस

    1 hour ago

    1

    0

    भदोही के औराई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक ग्राम कोठरा में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला महासचिव अवधेश पाठक ने किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडे और जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की जनहितकारी नीतियों से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है, जिससे जनता का विश्वास बढ़ रहा है। नेताओं ने यह भी कहा कि देश की जनता अब समझ रही है कि भाजपा की नीतियों का प्रभावी मुकाबला केवल कांग्रेस ही कर सकती है। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान अजय कुमार प्रजापति के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में सेवालाल प्रजापति, गुलाब प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, सुनील विश्वकर्मा, हंसराज प्रजापति, गुलाबधर प्रजापति, गुड्डू मिथिलेश प्रजापति, रामसूरत प्रजापति और सूरज पांडेय प्रमुख रहे। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष राजाराम दुबे, ओमप्रकाश मिश्रा, शक्ति मिश्रा, विशाल गौतम, राम सजीवन गौतम और राजकुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदहशर में बदला लेने हत्यारों के घर दौड़ी मां:बहन बोली- मेरे साथ चलो, उनके घरों में आग लगाओ, परिवार ने रोका तो बेहोश होकर गिरी
    Next Article
    घाटमपुर मार्केट में आग लगने से दुकानदार की मौत:कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment