Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही के डूड़वा धर्मपुर में अंबेडकर जयंती मनाई गई:कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय का प्रतीक

    4 hours ago

    1

    0

    भदोही के डूड़वा धर्मपुर गांव में जिला कांग्रेस कमेटी और एससी/एसटी प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन मंडल अध्यक्ष विशाल राव गौतम ने किया। समारोह में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय और जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दयाशंकर पांडेय और वसीम अंसारी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि उनके विचारों को अपनाना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना सबकी जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलकर दलित, शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा करती रही है और आगे भी करती रहेगी। पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे "राजन" और किसान कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर दिलीप मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि बाबा साहब द्वारा दिया गया संविधान सभी को समान अधिकार और अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए उनके सिद्धांतों को अपनाने पर बल दिया। एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम सजीवन और शहर अध्यक्ष मनोज गौतम ने बताया कि बाबा साहब का सपना एक समतामूलक समाज का निर्माण करना था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसी दिशा में लगातार काम कर रही है और समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर राजेश्वर दुबे, मुशीर इकबाल, सुरेश गौतम, त्रिलोकी नाथ बिंद, सुबुकतगीन अंसारी, अवधेश पाठक, स्वालेह अंसारी, सुरेश चौहान, नाजिम अली, रमाशंकर बिंद, शमशीर अहमद, शक्ति मिश्रा, सरफराज अहमद, राकेश पाल, विनोद गौतम, राजेश पाल, विमलेश पाल, संतोष कुमार धोबी, रामू गौतम, मिथुन, हरिदास प्रजापति, मृत्युंजय सिंह, टोनी, धीरज बिंद, मुन्ना तिवारी, श्लोक मिश्रा, अनीश शेख, अजय प्रजापति, गुड्डू गौतम, आशाराम गौतम, जिलाजीत, राजन, संजय, जितेंद्र, अनिल गौतम, रवि यादव और विमलेश सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमन गर्ग अध्यक्ष, क्षितिज अग्रवाल सचिव बने:ऑनेस्ट क्लब बुलंदशहर संस्कार शाखा की नई कार्यकारिणी गठित
    Next Article
    ललितपुर पहुंचे राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अजय गुप्ता:जिले में टीकाकरण कार्यक्रम की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment