Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भतीजे के नाम जमीन करने पर हुई पिता की हत्या:आरोपी बेटा गिरफ्तार, पीएम रिपोर्ट में भारी चीज से सिर कूच कर हत्या करने की पुष्टि

    2 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे ओमकार को गिरफ्तार कर लिया है। पूंछताछ में उसने बताया कि पिता द्वारा अपनी जमीन भतीजे के नाम करने को लेकर यह वारदात हुई। गांव अर्रापहाड़पुर निवासी रामसनेही अपने दो बेटों के साथ गांव के मकान में रहते थे। उनकी पत्नी का निधन पहले ही हो चुका था। करीब तीन साल पहले रामसनेही ने अपनी चार बीघा जमीन अपने दो भतीजों के नाम कर दी थी। इसी बात को लेकर बेटे ओमकार सहित एक अन्य ने रामसनेही की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्यारोपी ओमकार को गिरफ्तार कर लिया है। ओमकार ने बताया कि पिता द्वारा जमीन भतीजे के नाम कर देने के कारण उसने यह कदम उठाया। इस मामले में भतीजे देवेंद्र ने ओमकार सहित एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार शाम को मृतक रामसनेही का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनकी हत्या किसी वजनदार वस्तु से प्रहार करके की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में पंचायतराज अधिकारी ने दो पंचायतों का किया निरीक्षण:कसहाई और भौरी में मिलीं खामियां, सुधार के निर्देश जारी
    Next Article
    प्रयागराज की मोनिका को ग्लैम दिवा क्राउन का खिताब:मिसेज़ यूपी का ताज भी पा चुकीं, इंडियन प्राइड वॉक सीजन 4 में जलवा बिखेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment