Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भैंसाली डिपो के बाहर बेहोश होकर गिरे युवक की मौत:सड़क पार कर रहा था युवक, मचा एक्सीडेंट का शोर, पुलिस बोली- दौरे पड़ते थे

    4 hours ago

    2

    0

    मेरठ के सदर बाजार इलाके में बुधवार रात भैंसाली बस अड्‌डे के बाहर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पहले तो लोगों ने कार द्वारा टक्कर मारे जाने का शोर मचा दिया लेकिन फिर पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की और रात में ही एएसपी कैंट ने बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि युवक को दौरे पड़ते थे। दौरे के कारण ही वह बेहोश होकर गिरा और उसकी मौत हो गई। पहले एक नजर हादसे पर दिल्ली रोड पर भैंसाली बस अड्डे के बराबर में RM रोडवेज का दफ्तर है। बुधवार देर शाम यहां एक युवक सड़क पार कर रहा था। अचानक वह युवक गिरा, जिसके बाद लोगों ने शोर मचा दिया। लोगों का आरोप था कि कार चालक टक्कर मारकर भागा है। लोग युवक को उठाकर जिला अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हीमैन बताया जा रहा युवक का नाम हादसे के बाद भीड़ जुट गई। युवक की पहचान का प्रयास किया गया लेकिन पहचान नहीं हो पाई। कुछ लोग आनन-फानन में युवक को ई-रिक्शा में डालकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी भी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान कुछ लोग अस्पताल पहुंचे और उन्होंने युवक की पहचान जली कोठी निवासी शहजाद उर्फ हीमैन पुत्र यासीन के रूप में की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस युवक की मौत की सूचना पाकर सदर बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक कुछ पुलिसकर्मी लोगों की मदद से युवक को अस्पताल ले जा चुके थे। पुलिस ने धीरे धीरे भीड़ को हटाया और जाम खुलवा दिया। काफी देर वहां जाम की स्थिति बनी रही। ई-रिक्शा चालक बताया जा रहा युवक भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने बताया कि मृतक ई रिक्शा चलाने का काम करता था। जिस वक्त हादसा हुआ वह पैदल था। किस वाहन ने टक्कर मारी, वह स्पष्ट नहीं है। एक कार का नंबर पुलिस को सौंपा गया है। हालांकि पुलिस की जांच में एक्सीडेंट की बात नहीं आई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। यह भी रही हादसे को लेकर चर्चा जिस कार ने युवक को टक्कर मारी, वह नोएडा नंबर की टैक्सी बताई जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि जब हादसा हुआ तो कुछ सेकेंड के लिए कार चालक ने ब्रेक लगाए। इसी दौरान अंदर मौजूद सवारियां उतरकर पैदल ही रोडवेज के बराबर वाले रास्ते पर भाग निकलीं। चालक कार लेकर दिल्ली रोड की तरफ फरार हो गया। एएसपी बोलीं- कार ने नहीं मारी टक्कर एएसपी नवीना शुक्ला का कहना है कि कार द्वारा टक्कर नहीं मारी गई है। यह व्यक्ति अपने आप ही अचानक सड़क पर गिर गया। जिस वक्त गिरा बराबर से कार जा रही थी। ऐसी जानकारी कुछ लोगों से मिली है। फिलहाल शव को मोर्चरी भेजा गया है। गुरुवार को सीसीटीवी कैमरे की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कपाट खुलने से पहले देखें कैसा है बद्रीनाथ धाम का माहौल? Photos
    Next Article
    लखनऊ में बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत:परिजनों का आरोप, एक पुलिस कर्मी की प्रताड़ना से था परेशान: ब्रेन हेमरेज के बाद तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment