Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:तेलंगाना के खम्मम में निजी ट्रैवल बस पलटी, 22 से अधिक यात्री घायल

    11 hours ago

    2

    0

    तेलंगाना के खम्मम में शनिवार देर रात एक निजी ट्रैवल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार, बस पेनुबल्ली थाना इलाके में रेलवे ब्रिज पर पलट गई। बस में कुल 36 यात्री सवार थे। हादसे में करीब 22-23 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। आज की बाकी बड़ी खबरें… नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG के लिए री-एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी; री-टेस्ट 21 जून को होगा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को नीट-यूजी 2026 री-एग्जामिनेशन के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा 21 जून को होनी है। अभ्यर्थी अब नीट-यूजी 2026 के लिए आवंटित परीक्षा शहर देख सकते हैं। री-एग्जाम पेन-एंड-पेपर मोड में दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक 551 शहरों में शहरों में होगी। तमिलनाडु में छठी से 12वीं तक शारीरिक शिक्षा जरूरी तमिलनाडु सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों (निजी सहित) के लिए इस सत्र से कक्षा 6 से 12 के छात्रों के लिए शारीरिक शिक्षा की कक्षा करवाना जरूरी कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के मुताबिक, कई निजी स्कूल शारीरिक शिक्षा की कक्षा नहीं करवाते थे और उन पीरियड का इस्तेमाल स्पेशल क्लास के लिए कर रहे थे। मुंबई एयरपोर्ट पर ₹5 करोड़ का गोल्ड जब्त, 7 गिरफ्तार मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने 'ऑपरेशन गोल्डन नेक्सस' के तहत ₹5 करोड़ कीमत का 3.2 किलो गोल्ड जब्त किया है। जो विदेश से भारत लाया गया था। गोल्ड को वैक्स (मोम) के तौर पर तस्करी करके लाया गया था। इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 विदेशी नागरिक (बांग्लादेश और श्रीलंका के), 3 एयरपोर्ट कर्मचारी और सोना प्राप्त करने वाला एक लोकल व्यक्ति शामिल है। भूटान में भूकंप से सिक्किम और बंगाल में झटके महसूस हुए; कुछ सेकंड तक कांपी धरती भूटान में रविवार देर रात 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भी महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप का केंद्र भूटान के पुनाखा क्षेत्र के पास था। इससे भारत में गंगटोक, सिलीगुड़ी, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार समेत कई इलाकों में लोगों ने कुछ सेकंड तक धरती में कंपन महसूस की। लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। सिक्किम से सिलीगुड़ी जाते समय लापता 4 लोगों के शव तीस्ता नदी से मिले, कार भी बरामद सिक्किम के चार लोगों के शव रविवार को पश्चिम बंगाल में तीस्ता नदी से बरामद किए गए। ये सभी 5 जून को गंगटोक जिले से सिलीगुड़ी जा रहे थे और रास्ते में लापता हो गए थे। जांच के दौरान NH-10 के पास कार की बैटरी और हेडलाइट के कुछ हिस्से मिले। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। NDRF, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबी कार का पता लगाया गया, जिसके अंदर चारों के शव मिले। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि कार तीस्ता नदी में गिर गई था। मृतकों की पहचान स्मारिका नेओपाने (28), शैब्या नेओपाने (27), टीका दहाल (27) और पांच साल की दित्या छेत्री के रुप में की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी लोग सिलीगुड़ी में इलाज करा रहे अपने माता-पिता से मिलने जा रहे थे। दिल्ली फायर सर्विस में 850 से ज्यादा पद खाली, आखिरी बार 2011 में भर्ती हुई थी; होटल अग्निकांड के बाद खुलासा दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड के बाद दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की तैयारियों और संसाधनों पर सवाल उठने लगे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिल्ली फायर सर्विस में फायरफाइटर के 3,312 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 853 पद खाली पड़े हैं। वहीं स्टेशन अधिकारी के 90 स्वीकृत पदों में केवल 18 पदों पर ही अधिकारी कार्यरत हैं। सूत्रों के मुताबिक स्टेशन अधिकारी पद के लिए आखिरी बार सीधी भर्ती साल 2011 में हुई थी। दिल्ली फायर सर्विस ने 1969 में वायरलेस संचार प्रणाली शुरू की थी। सूत्रों के अनुसार तब से अब तक वायरलेस फ्रीक्वेंसी सिस्टम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया। विभाग अभी भी दो वीएचएफ (VHF) चैनलों पर निर्भर है। हालांकि रेडियो सेट आधुनिक डिजिटल डिवाइस में बदल दिए गए हैं, लेकिन संचार ढांचा लगभग पुराना ही बना हुआ है।ती दिल्ली में ऊंची इमारतों और शहरी विस्तार के साथ फायर स्टेशनों की संख्या 17 से बढ़कर 71 हो गई है। इसके बावजूद पुरानी संचार व्यवस्था के कारण कई बार कंट्रोल रूम, फायर स्टेशन और मौके पर मौजूद कर्मचारियों के बीच संपर्क में दिक्कतें आती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानसून 12 राज्यों में पहुंचा:MP-यूपी में बारिश, राजस्थान में ओलावृष्टि; दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी-बारिश से एअर इंडिया के 3 विमान डैमेज
    Next Article
    मणिपुर के उखरुल में असम राइफल्स का विरोध, बंकर तोड़ा:जवानों का दावा- महिलाओं ने उन पर पेट्रोल डाला; झड़प में 22 तंगखुल महिलाएं घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment