Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:शारजाह से कोझिकोड आ रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोच्चि में इमरजेंसी लैंडिंग, 179 यात्री और क्रू सुरक्षित

    13 hours ago

    2

    0

    शारजाह से कोझिकोड जा रही एयर अरबिया की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण शनिवार को उसे कोच्चि के कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। विमान में सवार सभी 179 यात्री सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, एयर अरबिया की फ्लाइट G9-454 में इंजन के रिवर्स थ्रस्ट सिस्टम से जुड़ी तकनीकी समस्या सामने आई थी। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सुबह 3:19 बजे ‘लोकल स्टैंडबाय’ घोषित किया। 3:34 बजे फुल इमरजेंसी लागू कर दी गई, ताकि सभी आपातकालीन सेवाएं किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। खराबी को ठीक करने के बाद विमान को फिर से उड़ान भरने की अनुमति दी गई। इसके बाद एयर अरबिया का विमान सुबह 7:15 बजे कोझिकोड के लिए रवाना हो गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… FSSAI ने फूड पैकेजिंग में स्टेपल पिन-तार के इस्तेमाल पर बैन लगाया भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने खाद्य उत्पादों और उनकी पैकेजिंग में धातु की पिन, स्टेपल पिन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण ने कहा है कि केक की सजावट, मिठाई के डिब्बों, स्नैक पैकेट और अन्य खाद्य पैकेजिंग में पिन या तार का इस्तेमाल लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। हाल के समय में कई ऐसे मामले आए हैं, जिनमें केक और खाद्य पैकेजों में पिन या स्टेपल पिन लगी मिली। केरल में निपाह वायरस के तीन और संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया केरल के कोझिकोड जिले में केरल में निपाह वायरस के तीन और संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के मुरलीधरन ने यह जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि जिले में अब तक निपाह का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। हालांकि एहतियात के तौर पर निगरानी और संपर्क ट्रेसिंग का काम जारी है। उन्होंने कहा कि नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) के विशेषज्ञों की एक टीम शनिवार को कोझिकोड पहुंचेगी। टीम जिले की स्थिति का आकलन करेगी और रोकथाम के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा करेगी। दिल्ली हाईकोर्ट का CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल दोबारा खोलने का निर्देश देने से इनकार सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली में कथित गड़बड़ियों को लेकर दाखिल याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने री-इवैल्यूएशन पोर्टल दोबारा खोलने का निर्देश देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा और जस्टिस मधु जैन की अवकाशकालीन खंडपीठ ने कहा कि इस संबंध में कोई अंतरिम आदेश नहीं दिया जाएगा। अब सुनवाई जुलाई में नियमित पीठ करेगी। याचिकाकर्ता एनएसयूआई ने हाई कोर्ट से तीन दिन के लिए पोर्टल फिर से खोलने का अनुरोध किया गया था। रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक रूस में ‘सैंड मास्टर कप’ से सम्मानित ओडिशा के रेत कलाकार पद्मश्री सुदर्शन पटनायक को रूस में आयोजित दूसरे अंतरराष्ट्रीय सैंड स्कल्पचर महोत्सव में ‘रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान को पाने वाले वे पहले भारतीय हैं। यह अवॉर्ड उन्हें सैंड आर्ट में योगदान और ग्लोबल वार्मिंग विषय पर बनाई गई रेत की मूर्ति के लिए दिया गया। 11 जून 2026 से शुरू हुए इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में विशेष जूरी समिति ने सर्वसम्मति से उनके नाम का चयन किया। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारी गिरफ्तार ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप (आरएएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को शुक्रवार देर शाम को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के सतीश सेठ और गौतम दोषी को मनी लांड्रिंग रोधी कानून (पीएमएलए) के प्रविधानों के तहत अरेस्ट किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने सतीश सेठ और गौतम दोषी की ट्रांजिट रिमांड ले ली है। ये दोनों पहले रिलायंस टेलीकाम लिमिटेड में डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। ईडी उन्हें दिल्ली ला रही है, क्योंकि यह मामला राष्ट्रीय राजधानी में दर्ज है। गौरतलब है कि एसबीआइ में 114.98 करोड़ रुपये की कथित लोन धोखाधड़ी की जांच के तहत सीबीआई ने इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड:चार घंटे तक तलाशी, बाहर सेंट्रल फोर्स के जवान खड़े रहे; आरोप- ताला तोड़कर घुसे
    Next Article
    भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब:5000km से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा, यह तकनीक हासिल करने वाला भारत 5वां देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment