Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:हैदराबाद- होटल में महिला ने सुसाइड किया, दोस्त को वीडियो कॉल, कहा- बर्थडे गिफ्ट तैयार है

    17 hours ago

    2

    0

    हैदराबाद के लंगर हौज इलाके के एक होटल में 26 साल की महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला की पहचान रेणुका के रूप में हुई है। वह कुकटपल्ली के किंग्स एंड क्वीन्स क्लब में डांसर थी। पुलिस के मुताबिक रेणुका अपने बॉयफ्रेंड फारुख के साथ गुरुवार को होटल में रुकने आई थी। फारुख कुछ समय के लिए होटल से बाहर गया। रात करीब 12:30 बजे रेणुका ने एक दोस्त को वीडियो कॉल कर बताया कि अगले दिन उसका जन्मदिन है और कहा, 'मेरे पास तुम्हारे लिए बर्थडे गिफ्ट है।' इसके बाद उसने होटल के पंखे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। आज की अन्य बड़ी खबरें... UIDAI ने यूजर्स को आधार एप के जरिए ईमेल ID अपडेट करने की सुविधा दी, यह सर्विस छह महीने के लिए फ्री यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने लोगों को सीधे आधार एप के जरिए अपनी ईमेल ID जोड़ने या अपडेट करने की अनुमति दे दी है। यह सर्विस 1 जुलाई 2026 से छह महीने के लिए फ्री रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय के अनुसार अब भारत के निवासियों को अपने आधार कार्ड में ईमेल ID मुफ्त में अपडेट करवाने के लिए आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। आधार एप पर नई सेवा शुरू होने के दो दिनों के भीतर ही 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके अपने ईमेल पते अपडेट कर लिए हैं। नया आधार एप Android और Apple iOS, दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। महाराष्ट्र सरकार स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में 'स्टिंग' एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर रोक लगाएगी महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में 'स्टिंग' एनर्जी ड्रिंक और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाई जाएगी। यह फैसला इस ड्रिंक में मौजूद कुछ ऐसे तत्वों को लेकर जताई गई चिंताओं के बाद लिया गया है, जिन्हें बच्चों के लिए सही नहीं माना जाता है। विधानसभा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरी जिरवाल ने कहा कि यह फैसला स्कूली बच्चों पर एनर्जी ड्रिंक के असर को लेकर जताई गई चिंताओं के बीच लिया गया है। मंत्री ने कहा कि अगर स्कूल कैंपस के 500 मीटर के दायरे में ऐसी एनर्जी ड्रिंक या किसी भी तरह के नशे वाले पदार्थ की बिक्री होती पाई जाती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। जम्मू-कश्मीर में CRPF की गाड़ी सड़क से फिसली, 6 जवान घायल जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में गगनगीर टनल के पास CRPF की एक गाड़ी सड़क से फिसल गई। जिसमें 6 जवान घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक हादसे की वजह के बारे में पता लगाया जा रहा है। NEET-PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त को, सवाल 200 से घटाकर 180 किए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) 30 अगस्त को NEET-PG 2026 परीक्षा आयोजित करेगा। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के चेयरपर्सन अभिजीत सेठ ने छात्रों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से दूर रहने की अपील की। सेठ ने कहा कि मैं छात्रों को भरोसा दिलाता हूं कि परीक्षा बहुत सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी। चूंकि यह कंप्यूटर-आधारित परीक्षा है, इसलिए इसमें कई ऑब्जेक्टिव टूल्स का इस्तेमाल होता है। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना बहुत कम है। सेठ ने परीक्षा में सवालों की संख्या कम करने की वजह भी बताई और कहा कि इससे छात्रों को पेपर सॉल्व करने के लिए एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा। परीक्षा समिति का मानना ​​था कि 20 सवाल कम करने से छात्रों को कम से कम आधा घंटा ज्यादा मिलेगा। दिल्ली में ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुदकुशी की दिल्ली के मोती बाग इलाके में ड्यूटी पर तैनात CRPF के जवान ने गुरुवार को अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान नरसी लाल यादव के तौर पर हुई है। यादव ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। दिल्ली SIR प्रक्रिया: 3 दिन में 21 लाख से ज्यादा एन्यूमरेशन फॉर्म बांटे, 63000 से ज्यादा डिजिटाइज वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के लिए घर-घर जाकर किए जा रहे सर्वे के तहत गुरुवार तक दिल्ली में 21 लाख से ज्यादा एन्यूमरेशन फॉर्म बांटे गए और 63,000 से ज्यादा भरे हुए फॉर्म डिजिटाइज किए गए। SIR के तीसरे चरण के तहत एक महीने तक चलने वाला यह सर्वे 30 जून को शुरू हुआ और 29 जुलाई तक चलेगा। 7 अक्टूबर को पब्लिश होने वाली फाइनल वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए हर वोटर को यह फॉर्म भरना होगा। CEO ऑफिस के अनुसार, जो वोटर एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं करेंगे, उनका नाम 5 अगस्त को पब्लिश होने वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं होगा। राजामौली का फ्रांस में सम्मान, लुमिएर म्यूजियम में नाम दर्ज भारतीय फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली को फ्रांस में सम्मान मिला है। लुमिएर म्यूजियम में ‘वॉल ऑफ फिल्ममेकर्स’ (म्यूर दे सिनेमास्त) पर जगह देकर उन्हें सम्मानित किया गया। ‘वॉल ऑफ फिल्ममेकर्स’ पर वर्ल्ड सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चुनिंदा फिल्मकारों के नाम स्थायी रूप से दर्ज किए जाते हैं। इसलिए इसे फिल्म जगत के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में माना जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा-तीसरे शख्स को केतन के मर्डर की प्लानिंग पता थी:सिया-चेतन ने उसे बताया था; आरोपियों ने क्राइम पेट्रोल देख हत्या का तरीका सीखा
    Next Article
    उज्जैन में क्षिप्रा में बाढ़, मंदिर डूबे:गुजरात में बच्चे पानी में बहे, घरों में पानी घुसा; बारिश के बाद हिमाचल में लैंडस्लाइड, गाड़ियां दबीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment