Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 7-1 से हराया:पिछड़ने के बाद लगातार 7 गोल दागे, सभी गोल अलग-अलग प्लेयर्स ने किए

    7 hours ago

    1

    0

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने FIH प्रो लीग में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-1 से करारी शिकस्त दी। शुक्रवार रात को लंदन में भारतीय टीम एक समय 0-1 से पीछे चल रही थी। फिर उसने लगातार 7 गोल करके न केवल दमदार वापसी की, बल्कि पाकिस्तान को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया। टीम इंडिया की ओर से सुखजीत सिंह (20वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (26वें मिनट), हार्दिक सिंह (34वें मिनट में), जुगराज सिंह, अभिषेक (41वें मिनट), राजकुमार पाल (44वें मिनट) और दिलप्रीत सिंह (54वें मिनट ) ने एक-एक गोल दागे। पाकिस्तान से इकलौता गोल अबू महमूद (13वें मिनट) ने किया। अब भारतीय टीम लंदन चरण के अपने अंतिम मुकाबले में रविवार को इंग्लैंड से भिड़ेगी। पाकिस्तान को पेनल्टी गोल से बढ़त, 7 मिनट में स्कोर बराबर पाकिस्तान ने 13वें मिनट में अबू महमूद के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से बढ़त बनाई। हालांकि, भारत ने जल्दी ही जवाब दिया। 20वें मिनट में सुखजीत सिंह ने हरमनप्रीत सिंह की पेनल्टी कॉर्नर पर आई गेंद को डिफ्लेक्ट कर स्कोर 1-1 कर दिया। कप्तान हरमन के गोल से इंडिया आगे हुआ हाफ टाइम से पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। मैच के 26वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल स्कोर किया और भारतीय टीम को आगे कर दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर में भारत ने दबदबा और बढ़ा दिया। 34वें मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर हार्दिक सिंह ने गोल किया। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान के पेनल्टी कॉर्नर विफल होने पर हुए जवाबी हमले में जुगराज सिंह ने चौथा गोल दागा। अभिषेक ने रिवर्स हिट से फील्ड गोल दागा 41वें मिनट में अभिषेक ने शानदार रिवर्स हिट से भारत की बढ़त 5-1 कर दी। 44वें मिनट में लगातार मिले पेनल्टी कॉर्नर के बाद राजकुमार पाल ने रीबाउंड पर गोल किया। 54वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने मंदीप सिंह के पास पर गोल कर भारत की 7-1 की जीत तय कर दी। ---------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… एक फुटबॉल वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड बना; अब तक 177 गोल, कतर 2022 का रिकॉर्ड टूटा अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को गोलों का नया रिकॉर्ड बन गया है। टूर्नामेंट में अब तक कुल 177 गोल हो चुके हैं, जो किसी भी फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आयरलैंड ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार भारत को हराया:श्रेयस ने रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा, सबसे ज्यादा टी-20 खेलने के बाद कप्तान बने
    Next Article
    श्रीलंका-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट बराबरी पर:308 के जवाब में विंडीज का स्कोर 271/5, जंगू की पहली फिफ्टी; चेज नाबाद

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment