Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आयरलैंड ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार भारत को हराया:श्रेयस ने रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा, सबसे ज्यादा टी-20 खेलने के बाद कप्तान बने

    13 hours ago

    1

    0

    आयरलैंड ने पहले टी-20 मैच में भारत को 34 रन से हरा दिया। यह आयरलैंड की भारत के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली जीत है। बेलफास्ट में श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने के बाद भारत की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। IND Vs IRE मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. आयरलैंड की इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत पर पहली जीत भारत के खिलाफ खेले गए 12 इंटरनेशनल मैचों (9 टी-20, 3 वनडे) में आयरलैंड ने पहला मैच जीता। आयरलैंड इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत को हराने वाली वह 11वीं टीम बनी। साथ ही टीम अब 8 टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ जीत दर्ज कर चुकी है। अब केवल ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ उसे पहली जीत का इंतजार है। 2. भारत 2 साल बाद कोई टी-20 सीरीज नहीं जीतेगा भारत का लगातार 12 टी-20 सीरीज जीतने का सिलसिला थम गया। जनवरी 2024 के बाद पहली बार टीम कोई टी-20 सीरीज जीतने में नाकाम होगी। आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैच खेले जाने हैं। अगर भारत अगला मैच जीत भी जाता है तो सीरीज 1-1 से ड्रॉ होगी। इससे पहले दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। 3. श्रेयस कप्तानी में डेब्यू मैच हारने वाले चौथे भारतीय श्रेयस अय्यर कप्तानी डेब्यू पर टी-20 हारने वाले चौथे भारतीय कप्तान बने। उनसे पहले विराट कोहली (2017), ऋषभ पंत (2022) और शुभमन गिल (2024) अपने पहले टी-20 में कप्तान के तौर पर हार चुके हैं। 4. हॉलार्ड डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले तीसरे आयरिश मैथ्यू हॉलार्ड डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले तीसरे आयरिश खिलाड़ी बने। टी-20 डेब्यू पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। उन्होंने 3/28 के आंकड़े दर्ज किए, जो भारत के खिलाफ किसी भी आयरिश गेंदबाज का दूसरा और बेलफास्ट में पहला बेस्ट टी-20 प्रदर्शन है। 5. श्रेयस ने 113 टी-20 मैच बाद भारत की कप्तानी की श्रेयस भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद पहली बार कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने टी-20 में 113 मैच खेलने के बाद कप्तानी संभाली। श्रेयस ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित ने 80 मैच खेलने के बाद भारत की कप्तानी संभाली थी। श्रेयस ने 31 साल 202 दिन की उम्र में भारत के लिए कप्तानी की। वे भारत के लिए कप्तानी में डेब्यू करने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। शिखर धवन 35 साल 232 दिन के साथ पहले स्थान पर हैं। 6. शिवम दुबे ने जन्मदिन पर विकेट लिया शुक्रवार को शिवम दुबे का बर्थडे था। उन्होंंने बेन कैलिट्ज को आउट किया। इसके साथ ही वे जन्मदिन पर टी-20 में विकेट लेने वाले चौथे भारतीय बन गए। उनसे पहले युवराज सिंह, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ऐसा कर चुके हैं। 8. बतौर कप्तान टकर की लगातार तीसरी फिफ्टी आयरलैंड के लॉर्कन टकर बतौर टी-20 कप्तान पहली 3 पारियों में फिफ्टी लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले बरमूडा के डेलरे रॉलिन्स यह कारनामा कर चुके हैं। 9. प्रसिद्ध लगातार 2 टी-20 मिलाकर सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पिछले दो टी-20 मैच मिलाकर 8 ओवर में 125 रन दे चुके हैं। वे टी-20 इंटरनेशनल में लगातार 2 पारियों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन देने वाले बॉलर बन गए हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 4 ओवर में 57 रन दिए। इससे पहले उन्होंने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी में पिछला मैच खेला था। तब उन्होंने 4 ओवर में 68 रन दिए थे। यहां से टॉप-3 मोमेंट्स… 1. अभिषेक ने 8 रन पर डेलानी का कैच छोड़ा पहली पारी के 11वें ओवर में अभिषेक ने गैरेथ डेलानी का 8 रन पर कैच छोड़ दिया। अक्षर पटेल के ओवर की आखिरी गेंद पर डेलानी ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। गेंद लॉन्ग ऑफ की ओर उंची उठ गई। अभिषेक ने दाईं ओर भागते हुए कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से छिटक गई। 2. जय मूंदड़ा ने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया आयरलैंड के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा ने भारत के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया। उन्होंने मैच की अपनी पहली ही गेंद पर संजू सैमसन को क्लीन बोल्ड कर दिया। भारतीय पारी के दूसरे ओवर की पहली बॉल मुंदड़ा ने लेंथ डिलीवरी डाली। गेंद एंगल के साथ बाहर की तरफ निकल रही थी। संजू ने ऑफ-साइड में शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद ने बल्ले का एज लिया और स्टंप्स से टकरा गई। मुंदड़ा डेब्यू मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले मैथ्यू हम्प्रे के बाद दूसरे आयरिश गेंदबाज बने। 3. हॉलार्ड ने दूसरी इंटरनेशनल बॉल पर किशन को आउट किया मैथ्यू हॉलार्ड ने इंटरनेशनल डेब्यू की दूसरी ही गेंद पर ईशान किशन को कैच आउट कराया। उन्होंने चौथे ओवर की दूसरी गेंद लेग-स्टंप पर लेंथ डिलीवरी डाली। किशन ने फ्लिक करने की कोशिश की। गेंद ने बल्ले का लीडिंग-एज लिया और ऊपर उठ गई। विकेटकीपर लॉर्कन टकर ने दौड़ लगाकर कैच पकड़ लिया। ------------------------------------------------------ IND-IRE मैच की यह खबर भी पढ़िए… आयरलैंड ने पहली बार वर्ल्ड चैंपियन भारत को हराया मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को दुनिया में 12वें नंबर की टीम आयरलैंड ने हरा दिया है। बेलफास्ट में शुक्रवार को हुए दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत पर 34 रन से जीत हासिल की। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी:मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास की सड़कें बंद करने की अनुमति मांगी, मेहमानों से भी वेन्यू रखा गया सीक्रेट
    Next Article
    भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 7-1 से हराया:पिछड़ने के बाद लगातार 7 गोल दागे, सभी गोल अलग-अलग प्लेयर्स ने किए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment