Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव की मिश्रा कॉलोनी में 10 मकान ध्वस्त:नए पुल के लिए ध्वस्तीकरण अभियान हुआ धीमा, मकानस्वामी बोले- उन्हें जमीन दी जाएं

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव की मिश्रा कॉलोनी में नए पुल के निर्माण के लिए मकानों को ध्वस्त करने का अभियान जारी है। अब तक कुल 10 मकानों को जमींदोज किया जा चुका है, लेकिन पोकलैंड मशीन के उपयोग के बावजूद ध्वस्तीकरण की गति धीमी बनी हुई है। यह अभियान रविवार को शुरू किया गया था। प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा पोकलैंड मशीन लगाकर मकानों को गिराने का कार्य कराया जा रहा है। हालांकि, अपेक्षित गति से काम न होने के कारण अभियान निर्धारित समय से पीछे चल रहा है। गुरुवार को अभियान के दौरान तीन मकानों को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही गिराए गए मकानों की कुल संख्या 10 हो गई है। अभी भी लगभग 28 मकानों को हटाया जाना बाकी है। अधिकारियों ने जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया है। मोहर्रम के त्योहार के कारण शुक्रवार को ध्वस्तीकरण अभियान स्थगित रहा। इस दौरान केवल पहले से गिरे मकानों के मलबे को हटाने का काम जारी रखा गया। शनिवार सुबह से मकानों को गिराने का काम फिर से शुरू कर दिया गया है। कभी लोगों की चहल-पहल से भरी रहने वाली मिश्रा कॉलोनी अब पूरी तरह बदल गई है। जहां कभी घरों की कतारें थीं, वहां अब ईंट, पत्थर और मलबे के ढेर दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोग पहले ही अपने मकान खाली कर दूसरी जगह जा चुके हैं। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें मुआवजा जो मिला है उससे उनके घर नही बन सकते है, सरकार उन्हें कही भूमि का आवंटन करें, जिससे रहने को छत मिल सके। नए पुल के निर्माण के लिए चल रही इस कार्रवाई के बाद पूरा इलाका खंडहर जैसा दिख रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ध्वस्तीकरण का काम जल्द पूरा किया जाए, ताकि आगे की निर्माण प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सके और क्षेत्र को व्यवस्थित किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में टेम्प्रेचर 35℃:आसमान में बादल छाएं, बारिश के आसार,रात को हुई थी बूंदाबांदी
    Next Article
    हरदोई में जमीन के विवाद में मारपीट, VIDEO:महिला और उसके परिवार वालों को पीटा, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment