Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत में ओलिंपिक कराने पर जनता की राय लेगा IOC:मकसद यह जानना कि भारतीयों की इवेंट में रुचि है या नहीं, दिसंबर में सर्वे

    3 hours ago

    3

    0

    भारत की 2036 ओलिंपिक की मेजबानी की दावेदारी के बीच इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) दिसंबर में देश में सर्वे कराएगी। इसके जरिए यह जानने की कोशिश होगी कि भारत में ओलिंपिक कराने को लेकर आम लोगों की क्या राय है। लोग इस आयोजन को किस नजरिए से देखते हैं और क्या उन्हें लगता है कि ओलिंपिक की मेजबानी से देश में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और खेलों को बढ़ावा मिलेगा। दैनिक भास्कर को इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन के एक सूत्र ने बताया कि यह सर्वे दिसंबर में होगा, लेकिन किस-किस जगह के IOC के निर्धारित एजेंसी के लोग सर्वे के लिए जाएंगे, यह गुप्त है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। यह सर्वे भारत की दावेदारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इससे IOC को यह समझने में मदद मिलेगी कि देश के लोग ओलिंपिक जैसे बड़े आयोजन की मेजबानी को लेकर कितने उत्साहित हैं और इसे भारत के खेल भविष्य से किस तरह जोड़कर देखते हैं। 2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए 7 देश दौड़ में 2036 ओलिंपिक की मेजबानी में भारत के अलावा जर्मनी, हंगरी, कतर, साउथ अफ्रीका, साउथ कोरिया और तुर्किये ने रुचि दिखाई है। ये सातों देश IOC के साथ शुरुआती बातचीत के दौर में हैं। 26 नवंबर को IOC की फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने वर्चुअल प्रेजेंटेशन होगा। इसमें भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) भारत में, खास तौर पर गुजरात के अहमदाबाद में, ओलिंपिक कराने को लेकर अपनी दावेदारी के पक्ष में तर्क रखेगा। इस बैठक में भारतीय खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), गुजरात खेल विभाग और IOA के अधिकारी शामिल होंगे। 26 नवंबर को IOC के सामने भारत रखेगा दावेदारी के तर्क 2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सात देशों में भारत भी शामिल है। 26 नवंबर को IOC के सदस्य देशों के साथ वर्चुअल कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) भारत में, खास तौर पर गुजरात में, ओलिंपिक कराने को लेकर अपनी दावेदारी के पक्ष में तर्क रखेगा। इस बैठक में भारतीय खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), गुजरात खेल मंत्रालय और भारतीय ओलिंपिक संघ के अधिकारी शामिल होंगे। अहमदाबाद में ओलिंपिक कराने की भारत की दावेदारी भारत ने 2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की है। भारत की योजना गुजरात के अहमदाबाद में ओलिंपिक आयोजित कराने की है। इसके लिए अहमदाबाद को मुख्य आयोजन स्थल के रूप में पेश किया जा रहा है। भारत का तर्क है कि देश में बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी करने की क्षमता और बुनियादी ढांचे को लगातार विकसित किया जा रहा है। 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भी करेगा गुजरात ओलिंपिक से पहले गुजरात 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। इन खेलों का आयोजन अहमदाबाद में होना है। भारत के लिए यह आयोजन बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल इवेंट की मेजबानी के लिहाज से अहम होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साउथ अफ्रीका ने 494/7 पर घोषित की पहली पारी:बांग्लादेश पर 403 रन की बढ़त बनाई; एकरमैन ने 150 और मुल्डर ने 100 रन बनाए
    Next Article
    नीतीश राणा, युजवेंद्र चहल सहित पांच खिलाड़ी महाकाल मंदिर पहुंचे:भस्म आरती में शामिल होकर बाबा का लिया आशीर्वाद, दो घंटे नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment