Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में चलती बाइक में लगी आग:युवक गंभीर रूप से झुलसा, रिश्तेदार के घर जाते समय हादसा, लखनऊ रेफर

    2 hours ago

    2

    0

    बहराइच जिले के मिहिपुरवा इलाके में शुक्रवार को एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। इस घटना में रिसिया थाना क्षेत्र के गोदनी बसाही गांव का रहने वाला बाइक सवार युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, युवक शुक्रवार को अपनी बाइक से मिहिपुरवा इलाके में स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। जब वह सेमरहना के पास पहुंचा, तभी उसकी बाइक में अचानक आग लग गई। जब तक वह वाहन को रोक पाता, आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। युवक को जलता देख आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन में नाव डूबने से पहले और बाद का VIDEO:हंसी-खुशी राधे-राधे का भजन गा रहे थे, 15 मिनट बाद नाव पीपा पुल से टकराकर पलटी
    Next Article
    भाभी को गोली मारने वाले को 7 साल की कैद:हाथरस कोर्ट ने 4 साल पुराने मामले में सुनाया फैसला, जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment