Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में आकाशीय बिजली गिरी, किसान की मौत:खेत में फसल देखने जा रहा था, ईद की खुशियां मातम में बदलीं

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के महसी तहसील स्थित बंभौरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान भारी बारिश के बीच खेत में अपनी फसल देखने जा रहा था। मृतक की पहचान हरदी थाना क्षेत्र के बंभौरी गांव के मजरा बदनपुरवा निवासी मुनऊं पुत्र जलील (32) के रूप में हुई है। वह आज सुबह करीब 11 बजे अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में सरसों की फसल देखने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, मुनऊं के दो छोटे बेटे हैं, जिनकी उम्र तीन साल और चार माह है। परिवार ईद का पर्व मनाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन इस घटना से खुशियां मातम में बदल गईं। घटना की सूचना स्थानीय तहसील प्रशासन को दे दी गई है। गौरतलब है कि आज सुबह से ही जिले में गरज-चमक के साथ लगातार तेज बारिश हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में अलविदा जुम्मा की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न:कड़ी सुरक्षा के बीच रोजेदारों की भारी भीड़ उमड़ी, पुलिस बल रहा तैनात
    Next Article
    गुड़िया कठेरिया बोलीं- औरैया में पुल-सड़कें बनवाई:विधायक का दावा- शेरगढ़ घाट पुल सबसे बड़ी उपलब्धि, 2027 में टिकट की दावेदारी करूंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment