Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी:मलेशिया-थाईलैंड के बीच मैच शुरू, हाफ टाइम तक स्कोर 0-0; शाम 7 बजे भारत-जापान के बीच मुकाबला

    12 hours ago

    3

    0

    भोपाल में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के लीग चरण के आखिरी मुकाबले बुधवार को खेले जा रहे हैं। दिन के पहले मैच में मलेशिया और थाईलैंड की टीमें आमने-सामने हैं। हाफ टाइम तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला गोलरहित रहा। दोनों का स्कोर 0-0 है। इसके बाद शाम 4:45 बजे चीन और कोरिया के बीच मैच होगा। वहीं, मेजबान भारतीय टीम शाम 7 बजे जापान से भिड़ेगी। भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला अहम रहेगा, क्योंकि इसके साथ ही लीग चरण के सभी मुकाबले पूरे हो जाएंगे। टीम की कोशिश जीत के साथ लीग चरण का समापन करने और अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत रखने की होगी। जापान से मुकाबला भारतीय टीम के लिए अहम वर्ल्ड रैंकिंग में भारत सातवें और जापान 11वें स्थान पर है। वहीं एशियाई रैंकिंग में भारत दूसरे और जापान तीसरे स्थान पर है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है। जापान की टीम तेज खेल और अनुशासित रक्षापंक्ति के लिए जानी जाती है। भारतीय टीम को उसके खिलाफ आक्रमण के साथ डिफेंस में भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। भारत ने लीग चरण में मलेशिया, कोरिया, थाईलैंड और चीन के खिलाफ मुकाबले खेले हैं। जापान के खिलाफ मैच के साथ भारतीय टीम का लीग चरण पूरा होगा। इसके बाद टीमों की अंक तालिका में स्थिति के आधार पर अगले चरण के मुकाबले तय होंगे। 27 नवंबर को पोजिशन मुकाबले, 28 को फाइनल लीग चरण के बाद 27 नवंबर को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर 2 बजे पांचवें और छठे स्थान की टीम के बीच मैच होगा। शाम 4:30 बजे पहले और चौथे स्थान की टीमें भिड़ेंगी, जबकि शाम 7 बजे दूसरे और तीसरे स्थान की टीमों के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद 28 नवंबर को शाम 4.30 बजे ब्रॉन्ज मेडल और शाम 7 बजे गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला खेला जाएगा। इसी के साथ भोपाल में चल रही 10 दिवसीय महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का समापन होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोच के मोटिवेशन से बनी सूर्यवंशी की डबल सेंचुरी:दो मैचों में फेल हुए थे, ओझा ने समझाया- सचिन के साथ भी ऐसा होता था
    Next Article
    साउथ अफ्रीका ने 494/7 पर घोषित की पहली पारी:बांग्लादेश पर 403 रन की बढ़त बनाई; एकरमैन ने 150 और मुल्डर ने 100 रन बनाए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment