Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहनोई के बाद 10वें दिन साले की मौत:13 अप्रैल को हुआ था हादसा, कार ने मारी थी बाइक को टक्कर

    13 hours ago

    1

    0

    हरदोई के लखनऊ-पलिया हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल साले ने 10 दिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना 13 अप्रैल को कछौना कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। साले की मौत बुधवार को हुई, जिससे परिवार में मातम पसर गया है। जानकारी के अनुसार, कछौना कोतवाली के नैरा गांव निवासी 20 वर्षीय रिंकू पुत्र राजेश अपने चाचा अरविंद के घर ज़ालिमपुरवा, थाना बघौली में एक दिवाई संस्कार में शामिल होने गए थे। उनके साथ उनका चचेरा साला, पूर्वी बाज़ार कछौना निवासी 23 वर्षीय रामबली पुत्र रामस्वरुप भी था। 13 अप्रैल की रात दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। लखनऊ-पलिया हाईवे पर कछौना कोतवाली के चिरकटी के पास एक वैगन-आर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि रामबली गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत सीएचसी कछौना ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ के हायर सेंटर रेफर कर दिया था। हालांकि, परिजनों ने रामबली को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दोबारा मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। लेकिन, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मेहनत-मज़दूरी करने वाले रामबली अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे। बहनोई रिंकू के बाद साले रामबली की मौत की खबर से परिवार में गहरा शोक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में शराब कारोबारी रोहित सूरी पर धोखाधड़ी की FIR:डेढ़ करोड़ हड़पने और हत्या की धमकी देने का आरोप; पत्नी और बेटा भी आरोपी
    Next Article
    डिजिटल स्क्रीन से बढ़ी आंखों में परेशानी:CSJMU में योग से सीखी नेत्र शुद्धि, 200 लोगों ने त्राटक से बढ़ाई आंखों की रोशनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment