Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन को न्याय दिलाने मोबाइल टावर पर चढ़ा भाई, VIDEO:कुशीनगर में खेत गिरवी रख की थी शादी, जीजा ने पहली शादी का बात छुपाई; दहेज वापस देने की मांग

    13 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में एक 20 वर्षीय युवक बहन के साथ हुए कथित उत्पीड़न से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। उसकी मांग है कि बहन की शादी में दिए की दहेज और सामान वापस किए जाएं। टावर पर चढ़े युवक की पहचान सिसवा महंथ, डुमरी निवासी अजहरुद्दीन अंसारी (20) पुत्र नसरुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। युवक का आरोप है कि उसकी बहन की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। शादी में करीब 10 लाख रुपए खर्च किए गए थे। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने उसकी बहन को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। युवक ने यह भी दावा किया कि जीजा ने चार पहले किसी और से शादी की थी, जिसके बारे में उसके घरवालों को नहीं पता था। युवक न्याय मिलने तक नीचे न उतरने की बात पर अड़ा रहा। पूरा मामला कसया थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का है। देखिए दो तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में अजहरुद्दीन अंसारी अपने माता-पिता और एक भाई और दो बहन के साथ रहता है। 13 अप्रैल 2025 में बहन की शादी पूर्व तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गोरठ निवासी अहमद रजा से हुई थी। शादी में करीब 10 लाख रुपए का खर्चा आया था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने उसकी बहन को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से ही बहन मायके में रह रही है। युवक ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के पति ने चार साल पहले किसी और महिला से शादी की थी। इस बात का पता उसके घरवालों को नहीं था। बहन की शादी के बाद पहली शादी का खुलासा हुआ। परिजनों का कहना है कि इस मामले में कई बार पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई। लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी बात से नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया। अजहरुद्दीन दहेज में दिए गए नगदी और अन्य सामान की वापसी की मांग पर अड़ा रहा और न्याय मिलने तक नीचे न उतरने की बात कहता रहा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे काफी देर तक भीड़ लगी रही। सूचना पर पहुंची यूपी-112 की टीम और कसया थाने के एसएचओ आशुतोष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। खेत गिरवी रखकर की थी शादी बहन ने बताया कि उसकी शादी 13 अप्रैल 2025 को हुई थी। उसके पति अहमद रज्जा ड्राइवर का काम करते हैं। उसके पिता नसीरुद्दीन अंसारी ने खेत गिरवी रखकर शादी का खर्चा उठाया था। उसकी शादी में करीब 10 लाख रुपए लगे थे। ---------------------------- यह भी पढ़ें… जिम में बीवी बहक न जाए, इसलिए मार डाला:जिम ट्रेनर्स के रोमांस के किस्से परेशान करते थे; मुरादाबाद में कारोबारी का कबूलनामा 'आए दिन जिम ट्रेनरों के किस्से सामने आ रहे हैं। कहीं जिम ट्रेनर के साथ अफेयर में पड़ी महिला ने पति को मरवा दिया, तो कहीं जिम ट्रेनर के इश्क में महिला घर-परिवार छोड़कर चली गई। ऐसी कहानियों से मैं अपनी पत्नी को लेकर इनसिक्योर फील करने लगा था।आखिरकार मेरे हाथों मेरी बीवी का कत्ल हो गया। मैं उसे मारना नहीं चाहता था।' यह कहना है मुरादाबाद के स्क्रैप कारोबारी शोभित गुप्ता का। उसने 22 अप्रैल (बुधवार) को अपनी पत्नी पूनम गुप्ता की हत्या कर दी। पुलिस ने 23 अप्रैल (गुरुवार) को शोभित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने घटना की वजह और वारदात के हालात को लेकर कई बातें बताईं। पढ़िए हत्या की पूरी कहानी…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर रोडवेज कर्मचारी संघ चुनाव पूरा हुआ:सतीश मिश्रा बने अध्यक्ष, प्रतीक श्रीवास्तव सर्वसम्मति से चुने गए मंत्री
    Next Article
    अरुण गोविल ने पहुंच स्थगित कराया सेंट्रल मार्केट का धरना:महिलाएं बोली सरकार और जनप्रतिनिधियों पर पूरा यकीन, आवास विकास ने देने शुरू किए नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment