Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भीम आर्मी जिलाध्यक्ष को प्रशासन ने रास्ते में रोका:कन्नौज में करणी सेना से धमकी के आरोप पर प्रदर्शन, औरैया-कन्नौज रोड पर लगा रहा जाम

    17 hours ago

    2

    0

    कन्नौज कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने जा रहे भीम आर्मी जिलाध्यक्ष को प्रशासन ने नसरापुर गांव में रोक दिया। अंबेडकर प्रतिमा के पास कार की छत पर खड़े होकर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। जिस कारण कन्नौज-औरैया रोड पर जाम लगा रहा। यहां पहुंच कर एसडीएम ने ज्ञापन लिया। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सूरज कुमार का आरोप है कि उन्हें करणी सेना के कुछ लोगों से धमकियां मिल रहीं हैं। जब वह इसकी शिकायत करने सौरिख थाने पहुंचे तो पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। थाने से वापस लौटते वक्त कुछ लोगों ने कार और बाइकों से पीछा किया और धमकियां दीं। आरोपियों पर कार्यवाही न होने के कारण सोमवार को उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई। जिसके तहत वह समर्थकों के साथ दोपहर के समय कलक्ट्रेट जाने के लिए निकल पड़े। जब इसकी भनक प्रशासन को हुई तो नसरापुर गांव में अंबेडकर प्रतिमा के सामने भारी फोर्स तैनात कर दिया गया। धमकी देने वालों पर कार्यवाही की मांग भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सूरज कुमार को पुलिस कर्मियों ने कलक्ट्रेट जाने से रोक दिया। जिसके बाद वह अपनी कार औरैया-कन्नौज रोड पर खड़ी कर उसकी छत पर चढ़ गए और मौके पर मौजूद समर्थकों व भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने लगे। इस दौरान रोड पर जाम लग गया। करीब 1 घण्टे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची अतिरिक्त एसडीएम को सूरज कुमार ने ज्ञापन सौंपा और धमकी देने वालों पर कार्यवाही की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच करवाकर कार्यवाही का भरोसा दिया। ये है पूरा मामला भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सूरज कुमार के निशाने पर पंडित, पुजारी और देवी-देवता रहते हैं। जिस कारण पहले भी उनके कार्यक्रमों का लोग विरोध कर चुके। विवादित बयान वाले वीडियो वायरल होने पर पुलिस केस दर्ज कर उन्हें जेल भी भेज चुकी। हाल में उनकी विवादित टिप्पणियों के कारण करणी सेना ने विरोध किया और भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के खिलाफ सौरिख थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। जिसको लेकर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ने भी करणी सेना के सदस्यों पर आरोप लगाना शुरू कर दिया और फिर कार्यवाही का दबाव बनाने के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने की रणनीति बना डाली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर के राजवीर यादव ने नोएडा में किया प्रभावित गेंदबाजी:फीवर प्रीमियर लीग में सबको चौंकाया, जर्सी भेंटकर सम्मानित किया गया
    Next Article
    गोंडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनावी नतीजों पर मनाया जश्न:बंगाल समेत तीन राज्यों में जीत के रुझानों पर खुशी, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment