Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाकियू जिलाध्यक्ष की पुलिस को चेतावनी, चरथावल थाने पर धरना:टिकैत पुण्यतिथि, सदस्यता अभियान और हरिद्वार महाकुंभ पर बनी रणनीति

    2 hours ago

    2

    0

    भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की एक महत्वपूर्ण सभा मुजफ्फरनगर के सदर ब्लॉक के गांव धंधेड़ा में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी के नेतृत्व में हुई इस बैठक में संगठन के विस्तार, युवा इकाइयों के सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा हुई। सभा में 15 मई को किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इसके अतिरिक्त, जून माह में हरिद्वार में प्रस्तावित चिंतन महाकुंभ को लेकर भी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने अपने संबोधन में पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भाकियू के किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता के साथ गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।राठी ने चरथावल थाने पर जल्द ही बड़े धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन अपने सम्मान के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ने को तैयार है। नवीन राठी ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि भाकियू गांव-गांव तक अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और हर ब्लॉक स्तर पर सभाएं आयोजित की जाएंगी। मीडिया प्रभारी हेमेंद्र कुमार ने बताया कि इस तरह की सभाएं पूरे जनपद के सभी ब्लॉकों और गांवों में क्रमवार आयोजित की जाएंगी। इस सभा में सदर ब्लॉक के विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अराजक तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर की मूर्ति:दुधारा थाना क्षेत्र के जामडीह चौराहे पर हुई घटना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
    Next Article
    संभल में भाजपा जिला मंत्री की कार में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, दमकल कर्मियों ने पानी डालकर पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment