Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाकियू अध्यक्ष ने हमीरपुर में खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया:प्रभारियों को किसानों को बेवजह परेशान न करने की चेतावनी दी

    2 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर जिले की मौदहा गल्ला मंडी में सोमवार शाम भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया और केंद्र प्रभारियों को किसानों को बेवजह परेशान न करने की सख्त हिदायत दी। प्रदेश अध्यक्ष ने मंडी में मौजूद किसानों से भी बातचीत की। उन्होंने किसानों के सामने ही गेहूं की तौल कराकर व्यवस्था की जांच की। इस दौरान उन्होंने तौल में किसी प्रकार की कटौती न करने और किसानों का पूरा भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। हरिनाम सिंह ने आरोप लगाया कि शासन की मंशा किसानों को खुशहाल रखने की है, लेकिन जिला स्तर पर बैठे अधिकारी और संबंधित विभाग के लोग किसानों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी, पुलिस प्रशासन, तहसील प्रशासन, एफसीआई के ठेकेदार और क्रय केंद्र प्रभारी मिलकर किसानों को लूटने में लगे हैं और मजदूरों का हक भी मारा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री किसानों को खुशहाल देखना चाहते हैं। इसके बावजूद निचले स्तर के अधिकारी किसानों को परेशान कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वह रात में ही जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे मुस्करा मंडी में तहसीलदार द्वारा सीज किए गए गेहूं में हेराफेरी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 13 करोड़ की ठगी का आरोप:पार्टनरशिप के नाम पर लिया पैसा, वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी
    Next Article
    सीएम कार्यक्रम में नशे में मिले दरोगा सस्पेंड:मुजफ्फरनगर में वीडियो के बाद SSP ने की कार्रवाई, विभागीय जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment