Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा विधायक के स्मार्ट मीटरों गड़बड़ी की शिकायत पर एक्शन:देवीपाटन मंडल में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक, उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा में भाजपा विधायक द्वारा स्मार्ट मीटर में गड़बड़ियों को लेकर के उठाए गए मुद्दे और की गई शिकायत पर बड़ा असर हुआ है। गोंडा सहित देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। यह निर्णय मेहनौन से भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी द्वारा स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी और त्रुटियों की शिकायत के बाद लिया गया है। विधायक ने तत्काल रोक लगाने और उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी, जिसका अब बड़ा असर हुआ है। विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने आरोप लगाया था कि उनके विधानसभा क्षेत्र में लगे सभी स्मार्ट मीटरों में गड़बड़ियां हैं, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक बिल आ रहे हैं और वे लगातार परेशान हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि नेगेटिव बैलेंस होने पर स्मार्ट मीटरिंग एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जा रही थी, जिससे काफी दिक्कतें हो रही थीं। देवीपाटन मंडल के चारों जिलों - गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच में अब तक 19 लाख उपभोक्ताओं में से 2 लाख 15 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। अब इन सभी लगाए गए स्मार्ट मीटरों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान उपभोक्ताओं को जागरूक भी किया जाएगा और उनके पुराने तथा नए स्मार्ट मीटरों की तुलना कर गड़बड़ी का पता लगाया जाएगा। गोंडा बिजली विभाग, देवीपाटन मंडल के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब किसी भी उपभोक्ता का नेगेटिव बैलेंस होने पर फिलहाल बिजली नहीं काटी जाएगी। यह प्रक्रिया दोबारा आदेश मिलने पर ही शुरू होगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर इन स्मार्ट मीटरों को बदलकर शासन के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी नागरिकता केस में आज सुनवाई:नोटिस पर टिकी नजर; लखनऊ हाई कोर्ट बेंच का मामला
    Next Article
    Amrapali Dubey: गाड़ी में इंतजार कर रहे हैं भैया… मुंबई की सड़कों पर एक साथ दिखे आम्रपाली दुबे-निरहुआ; पैपराजी ने इस तरह ली एक्ट्रेस की चुटकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment