Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर को ट्रेलर ने टक्कर मारी:सिर में गंभीर चोट; पुलिसकर्मियों ने 15 किमी पीछाकर ड्राइवर को पकड़ा

    13 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में मिल्कीपुर से भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान सोमवार शाम हादसे का शिकार हो गए। उनकी फॉर्च्यूनर को ट्रेलर ने ओवरटेक करते समय बाईं तरफ से टक्कर मार दी। इससे विधायक घायल हो गए। उनके सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। विधायक ड्राइवर के बगल में बैठे थे। उनके साथ कार में मौजूद तीन पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से भाग निकला। विधायक के काफिले में चल रही पुलिस की 2 गाड़ियों ने ट्रेलर का पीछा किया। घटनास्थल से करीब 15 किमी दूर उसे पकड़ लिया। हादसा शाम करीब 8:30 बजे हुआ। विधायक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें हायर सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर हैं। डीएम शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर जिला अस्पताल पहुंचे। बीकापुर से भाजपा विधायक अमित सिंह चौहान और सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद ने अस्पताल पहुंचकर घायल विधायक का हाल जाना। घटना से जुड़ीं तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… विधायक चंद्रभानु पासवान भरतकुंड महोत्सव में शामिल होने जा रहे थे। उनका काफिला सरियावां चौराहे से मसौधा की ओर जा रहा था। रात 8:30 बजे पूराकलंदर थाना क्षेत्र के रानी बाजार स्थित भंभवा चौराहे के पास प्रभात नगर से शाहगंज की ओर जा रहे एक ट्रेलर ने उनकी फॉर्च्यूनर कार में टक्कर मार दी। टक्कर कार के उस हिस्से में लगी, जिस तरफ विधायक बैठे थे। हादसे में विधायक के सिर और पैर में चोट आई है। सिर से खून निकलने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गाड़ी में विधायक के अलावा ड्राइवर-गनर समेत 5 लोग बैठे थे विधायक की गाड़ी में ड्राइवर, गनर और दो अन्य लोग सवार थे। काफिले में कुल चार गाड़ियां चल रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि विधायक की फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद लोग ट्रेलर को रोकने के लिए दौड़े, लेकिन चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। लेकिन, घटनास्थल से 15 किमी दूर उसे पकड़ लिया गया। गेट नहीं खुला तो ड्राइवर की तरफ से निकाला हादसे के बाद फॉर्च्यूनर का गेट नहीं खुल रहा था। ऐसे में विधायक को ड्राइवर की तरफ से बाहर निकाला गया। उनके सिर से खून निकल रहा था और पैर में भी चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर अयोध्या के जिलाधिकारी और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। पुलिस हादसे के संबंध में जानकारी जुटा रही है। ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। विधायक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। विधायक ने उनचुनाव में जिसे हराया, वो सपा नेता हाल जानने पहुंचे हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और विधायक के समर्थक जिला अस्पताल पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल और सपा नेता अजीत प्रसाद भी विधायक का हाल जानने पहुंचे। 2025 के उपचुनाव में चंद्रभानु ने अजीत प्रसाद को ही हराया था। विधायक हायर सेंटर लखनऊ रेफर सीएमओ डॉ देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने बताया- हादसे के बाद विधायक चंद्रभानु पासवान को इमरजेंसी में लाया गया था। उनके सिर में हल्की चोट थी, जिस पर टांके लगाए गए। विधायक का सीटी स्कैन कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट सामान्य है। हालांकि, सेकंड ओपिनियन के लिए उन्हें हायर सेंटर लखनऊ रेफर किया जा रहा है। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। फरवरी 2025 के उपचुनाव में मिली थी जीत चंद्रभानु पासवान ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 61,710 वोटों से हराया था। पासवान को 1,46,397 वोट मिले थे, जबकि अजीत प्रसाद को 84,687 वोट मिले थे। अजीत प्रसाद फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे हैं। अवधेश प्रसाद के 2024 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से जीतने के बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट खाली हुई थी। खास बात यह है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर अयोध्या जिले की एकमात्र सीट थी, जहां भाजपा को हार मिली थी। --------------------- ये खबर भी पढ़ें कानपुर में 5 मंजिला अपार्टमेंट में आग, 2 की मौत:बच्चा जिंदा जला, 30 फीट से कूदी महिला की भी जान गई; 10 लोग बालकनी से कूदे कानपुर में 5 मंजिला अपार्टमेंट में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में 2 की मौत हो गई। 8-10 लोग झुलस गए। पार्किंग में खड़ीं स्कूटी-बाइकें जल गईं। अपार्टमेंट में कुल 12 फ्लैट हैं। इनमें 50 से 60 लोग रहते हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:बुक लॉन्चिंग में सोनियां रोईं; कांग्रेस ने पूछा- SIR का आदेश किसने दिया; आजम के जेल से छूटने पर फैसला आज
    Next Article
    यूपी में सीट शेयरिंग पर सपा-कांग्रेस की बैठक अचानक टली:अब 3-4 दिन बाद होगी; सपा विधायक बोले- सपा अकेले ही सरकार बनाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment