Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर मेरठ में बैठक:क्षेत्रीय कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ने की हर घर ध्वज फहराने की रूपरेखा तय

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ के हरमन सिटी स्थित भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय कार्यालय पर मंगलवार को भाजपा स्थापना दिवस (6 अप्रैल) के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष संजीव बंसल एवं अभियान संयोजक ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य वक्ता मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसका स्थापना दिवस पूरे देश में उत्सव की तरह मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सेवा भाव और “राष्ट्र प्रथम” के मूल मंत्र के साथ काम करते हैं। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता सराह रही है, जिससे पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में सदाचार और अनुशासन को अपनाएं तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि 5, 6 और 7 अप्रैल को मंडल और जिला कार्यालयों पर सजावट की जाएगी। 6 अप्रैल को पार्टी ध्वज फहराने, मिष्ठान वितरण और घर-घर पर वरिष्ठ नेताओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर ध्वज के साथ सेल्फी साझा करने की अपील भी की गई। 8 अप्रैल को जिला स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें संगठन विस्तार, सेवा कार्य और अंत्योदय आधारित राजनीति पर चर्चा की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म, दोषी को आजीवन कारावास:जौनपुर कोर्ट ने 75 हजार रुपए का जुर्माना लगाया, दो साल बाद फैसला
    Next Article
    लखनऊ समेत प्रदेशभर में स्कूल वाहनों की डिजिटल ट्रैकिंग:1 से 15 अप्रैल तक फिटनेस ड्राइव, पैरेंट्स को मिलेगी सारी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment