Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा सरकार के 9 साल पर सपा का प्रदर्शन:महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सोनभद्र में विरोध

    3 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज आरटीएस चौराहे पर भाजपा सरकार के 9 साल के कार्यकाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सरकार की नीतियों का विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान, सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले 9 वर्षों में कॉपी-किताब, कलम, सरकारी रोडवेज का किराया, बिजली, गिट्टी और बालू के दाम बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से 'अच्छे दिन' का वादा किया था, लेकिन इसके बजाय महंगाई में वृद्धि हुई है। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि सोनभद्र में समाजवादी सरकार द्वारा बनाए गए ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट बंद पड़े हैं, जिन्हें वर्तमान विधायक या मंत्री नहीं खुलवा पाए हैं, जिससे जनता को इलाज के लिए दूसरे जिलों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाकर महंगे बिजली बिल वसूलने और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी का भी जिक्र किया, जिससे महिलाएं अपने घरेलू बजट को लेकर परेशान हैं। सरकार सभी वर्गों को परेशान कर रही यादव ने किसानों की परेशानी, नौकरी की कमी और 'हर घर जल नल योजना' में कथित अनियमितताओं का भी आरोप लगाया, जिसके तहत करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद घरों तक पानी नहीं पहुंचा है। सुरेंद्र भारती ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों को परेशान कर रही है। अनिल विश्वकर्मा और सरजू प्रसाद ने ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी और नर्सों के भरोसे इलाज चलने की बात कही। इस अवसर पर सुरेश अग्रहरी, रमाशंकर खरवार, अशोक केवट, जुनैद अंसारी, अरविंद कोल, रोहित शर्मा और राजू पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पहुंचे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी:सपा के पूर्व प्रत्याशी के होली मिलन समारोह में हुआ स्वागत, विधायक नसीम सोलंकी के घर भी जायेंगे
    Next Article
    बुर्काधारी गैंग ने गोल मार्केट से बैग चुराया, VIDEO:मुजफ्फरनगर में पुलिस चौकी के पास वारदात, घटना CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment