Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा पूर्व-विधायक के बेटे की गैस एजेंसी पर दबंगई, VIDEO:गोंडा में एजेंसी मालिक की कुर्सी-फैन से पिटाई; कॉल रिसीव नहीं किया था

    6 hours ago

    1

    0

    गोंडा में पूर्व विधायक के बेटे ने गैस एजेंसी पर जमकर बवाल काटा। अपने 5-6 साथियों के साथ पहुंचे नेता पुत्र ने एजेंसी मालिक की पिटाई कर दी। समर्थकों के साथ मिलकर कुर्सी, पंखे और घूसों से मारा, तोड़फोड़ की। दरअसल, क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने गैस न मिलने की शिकायत की थी। पूर्व विधायक के बेटे ने एजेंसी मालिक को फोन किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद वे सीधे एजेंसी पर पहुंच गए। घटना गुरुवार देर शाम की सावित्री गैस एजेंसी की है। एजेंसी मालिक की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के बेटे कमलेन मोहन सिंह सहित 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला… कमलेन मोहन सिंह, छह बार विधायक रहे अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया की दूसरी पत्नी मीनाक्षी के बड़े बेटे हैं। कमलेन को गुरुवार को किसी ने शिकायत किया कि एजेंसी पर सिलेंडर नहीं मिल रहा। इसके बाद कमलेन ने एजेंसी मालिक वैभव सिंह को फोन लगाया। लेकिन कई बार कॉल करने के बाद भी एजेंसी मालिक ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद गुस्से में कमलेन अपने 5-6 साथियों के साथ एजेंसी पहुंच गए। उन्होंने फोन रिसीव न करने और सिलेंडर नहीं मिलने की बात कही। कमलेन और वैभव में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते गाली-गलौज शुरू हो गई और फिर मारपीट होने लगी। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एजेंसी मालिक के सिर पर कमलेन प्लास्टिक की कुर्सी मारते दिख रहे। इसके बाद पास रखे फैन को उठाकर मारते हैं। एक व्यक्ति खाली सिलेंडर से मारने दौड़ता है। उधर, कमलेन के अन्य साथियों ने मारपीट के साथ ही एजेंसी में जमकर तोड़फोड़ की। जो भी सामान मिला, उसे इधर-उधर फेंका, गिराया। हालांकि, आसपास के कुछ लोगों ने शांत कराया और मारपीट से रोका। इसके बाद कमलेन अपने साथियों के साथ धमकाते हुए चले गए। उधर, इस घटना के बाद एजेंसी मालिक वैभव सिंह थाने पहुंचे।उन्होंने कमलेन मोहन सहित 4 लोगों के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई। वैभव बोले- जबरिया गैस देने का दबाव बना रहे थे गैस एजेंसी मालिक वैभव सिंह ने आरोप लगाया कि 30 अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे वह अपनी सावित्री गैस एजेंसी पर गैस बांटने का काम कर रहे थे। तभी कुंवर कामलेन मोहन सिंह, अभिनव सिंह, अंशु सिंह और पुनीत शुक्ला वहां पहुंचे और जबरन गैस देने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए कुर्सी और सिलेंडर फेंकना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आए अंकुर तिवारी और दीपक सिंह के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। एसपी ने बताया- वीडियो संज्ञान में लेकर जांच की जा रही एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सावित्री गैस एजेंसी पर कुछ लोगों के बीच आपसी कहासुनी के बाद मारपीट हुई है। गैस एजेंसी संचालक वैभव सिंह ने तहरीर देकर चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर परसपुर थाने की पुलिस जांच कर रही है। एक वीडियो भी सामने आया है। उस वीडियो को भी संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूर्व विधायक के बेटों में चल रही वसीयत की जंग करनैलगंज सीट से 6 बार विधायक रहे अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के परिवार में वसीयत का विवाद चल रहा है। अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया ने दो शादियां की थीं और दोनों पत्नियों से दो-दो बेटे हैं। पहली पत्नी ममता के बेटों कुंवर वेंकटेश मोहन प्रताप सिंह और कुंवर शारदेन मोहन सिंह का नाम सरकारी कागजातों में वारिस के रूप में दर्ज है। दूसरी पत्नी मीनाक्षी के दोनों बेटे कुंवर कमलेन मोहन सिंह और कुंवर अजेंन मोहन सिंह का नाम उनके वारिस के रूप में दर्ज नहीं है। मीनाक्षी की बीमारी के चलते पहले ही मौत हो चुकी है। अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का निधन 23 जनवरी 2025 को हुआ था। बीते 23 जनवरी को उनकी पहली पुण्यतिथि थी। इस पर दूसरी पत्नी के बेटे कमलेन को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया गया तो काफी बवाल हुआ था। यूपी टाइगर के नाम से मशहूर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया ‘यूपी टाइगर’ के नाम से मशहूर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया ने राजनीति में अपने करियर की शुरुआत निर्दलीय विधायक के रूप में की थी और बाद में लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे। इसके अलावा, वे एक बार कांग्रेस पार्टी के टिकट पर भी विधानसभा चुनाव जीत चुके थे। लल्ला भैया की बहन भी बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर विधायक रह चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 1989 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राजनीति में कदम रखा और करनैलगंज विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने 1991, 1993, 1996, 2007 और 2017 में भी विधानसभा चुनाव जीते। उनका निधन 23 जनवरी 2025 को हो गया। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- मेरठ में 26 साल की महिला की गर्दन काटकर हत्या:पति 1 घंटे ही पहले घर से गया था, लौटा तो लाश देख फूट-फूटकर रोया मेरठ में शुक्रवार सुबह 26 साल की महिला की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। लाश कमरे में बेड के बगल में फर्श पर पड़ी हुई थी। वारदात से एक घंटा पहले पति ई-रिक्शा लेकर मंडी गया था। वारदात का पता सुबह 8 बजे उस वक्त चला, जब उसकी तीनों बच्चियां मकान मालिक के पास पहुंचीं। उन्होंने पापा से बात कराने को कहा, तो मकान मालिक ने फोन मिलाकर दे दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:दुबई नौकरी करने जा रहा था, अधिकारियों ने लिखाई FIR; पुलिस को सप्लाई का शक
    Next Article
    KMC भाषा विश्वविद्यालय में बैग जमा करने को लेकर हंगामा..VIDEO:सेमेस्टर एग्जाम देने पहुंचे स्टूडेंट्स ने किया बवाल, वसूली का लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment