Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा निकालेगी 'जन विश्वास यात्रा':2027 चुनाव से पहले सभी विधानसभा क्षेत्रों में बनेगा सियासी माहौल; लखनऊ में होगा भव्य समापन

    1 day ago

    2

    0

    2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज होने वाली हैं। भाजपा पूरे प्रदेश में 'जन विश्वास यात्रा' निकालने की बड़ी रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी ने यात्रा की तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दे दिया है और जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी इसकी घोषणा कर सकते हैं। इस यात्रा के तहत प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के जिलों से एक ही दिन और एक साथ 6 रथ रवाना किए जाएंगे। ये रथ अलग-अलग मार्गों से होते हुए सभी विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे और जनवरी के पहले सप्ताह में लखनऊ पहुंचेंगे। जहां एक विशाल रैली के साथ यात्रा का समापन होगा। 2017 की ‘परिवर्तन यात्रा’ की तर्ज पर नई रणनीति सियासी गलियारों में इस यात्रा को 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले निकाली गई 'परिवर्तन यात्रा' के बदले हुए स्वरूप के रूप में देखा जा रहा है। जहां 2017 में भाजपा ने तत्कालीन सपा सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा निकाली थी, वहीं इस बार 2027 के चुनाव से पहले मोदी और योगी सरकार की नीतियों व उपलब्धियों के समर्थन में 'जन विश्वास यात्रा' निकाली जा रही है। हालांकि, पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक फिलहाल यह नाम प्रस्तावित है और अंतिम घोषणा के समय इसमें कुछ बदलाव भी संभव हैं। यात्रा की शुरुआत ब्रज, पश्चिम, अवध, कानपुर, काशी और गोरखपुर, इन छह संगठनात्मक क्षेत्रों से एक-एक रथ के जरिए होगी। हर क्षेत्र में यात्रा के शुभारंभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों की कमान केंद्र सरकार के मंत्रियों, भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा संभाली जाएगी। छह राज्यों के संगठन मंत्रियों ने संभाली कमान विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने छह अन्य राज्यों के संगठन मंत्रियों को उत्तर प्रदेश के छह क्षेत्रों में तैनात किया है। इन प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर विधानसभा क्षेत्रों का दौरा और संगठनात्मक बैठकें शुरू कर दी हैं- 'पांच साल बनाम दस साल' का प्रचार होगा भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता के सामने सपा की अखिलेश यादव सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल की तुलना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दस वर्षों के कामकाज और उपलब्धियों को रखना है। खास बात यह है कि मौजूदा युवा पीढ़ी तक अपनी बात प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए सपा सरकार के कथित कारनामों और पिछली व्यवस्थाओं को वीडियो और शॉर्ट रील्स के माध्यम से दिखाया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों का प्रचार भी किया जाएगा। पार्टी का मानना है कि यह यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल तैयार करने के साथ-साथ जमीनी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और सक्रियता देगी। इसके अलावा, यात्रा के दौरान मिलने वाले फीडबैक और जनसमर्थन के आधार पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की जमीनी चुनावी स्थिति का आकलन भी किया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र और जिले में सभाएं होंगी योजना के तहत जन विश्वास यात्रा प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी। यात्रा के क्रम में हर जिले में एक जनसभा आयोजित करने की तैयारी है, जिसे मोदी-योगी सरकार के मंत्रियों के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी संबोधित करेंगे। जिला स्तरीय सभाओं में मुख्य अतिथि का चयन स्थानीय सामाजिक और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखकर किया जाएगा, जबकि बड़े शहरों और महानगरों में आयोजित कार्यक्रमों को पार्टी के दिग्गज नेता व वरिष्ठ मंत्री संबोधित करेंगे। लखनऊ में समापन करेंगे जन विश्वास यात्रा का समापन राजधानी लखनऊ में होगा। समापन के दिन प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों से निकले रथ लखनऊ पहुंचेंगे। पार्टी की योजना इस समापन रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से संबोधित कराने की है। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी है कि लखनऊ में होने वाली इस बड़ी रैली के महज दो से चार दिनों के भीतर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी की जा सकती है, जिससे चुनावी बिगुल बज जाएगा। हर दो लोकसभा क्षेत्रों पर एक प्रभारी की नियुक्ति संगठनात्मक समन्वय और चुनाव प्रबंधन को मजबूत करने के लिए प्रदेश के लोकसभा क्षेत्रों को दो-दो के समूहों में बांटा गया है। प्रत्येक दो लोकसभा क्षेत्रों के समूह पर एक प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। इन प्रभारियों की जिम्मेदारी में संबंधित लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रबंधन और प्रचार-प्रसार की देखरेख शामिल होगी। इसके लिए भाजपा के सांसदों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों, अन्य राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों तथा भाजपा शासित राज्यों के मंत्रियों व विधायकों को जिम्मेदारी सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इनकम टैक्स अफसर बनकर 5 किलो सोना लूटा:नीली बत्ती लगी कार से बस रुकवाई; आगरा से 5 साल बाद पकड़ा गया
    Next Article
    परिसीमन बिल को मायावती का समर्थन:बोलीं-महिला आरक्षण में SC-ST महिलाओं को मिले अलग कोटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment