Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा ने लखीमपुर खीरी जिला कार्यकारिणी घोषित की:अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में नई टीम को मिली जिम्मेदारी

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी ने लखीमपुर खीरी की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में गठित इस टीम को संगठन को मजबूत करने और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी में कई नए चेहरों को स्थान मिला है, जबकि कुछ पद फिलहाल रिक्त रखे गए हैं। जारी सूची के अनुसार, संतोष कुमारी, किरन अग्रवाल, रामजी मौर्य, आशू मिश्रा, संजय मिश्रा, जितेंद्र साहनी और विनोद लोधी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि एक पद रिक्त रखा गया है। अनुराग मिश्रा, राजेश सिंह और मनोज वर्मा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जिला मंत्रियों में राकेश अर्कवंशी, रश्मि गुप्ता, राम भरोसे वर्मा, संगीता पुरी, शरद मिश्रा, अमित सिंह और गणेश शंकर गौतम को स्थान मिला है। सुदीप निगम को जिला कोषाध्यक्ष तथा संजय गुप्ता और सुनील दीक्षित को जिला सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मीडिया विभाग में रमेश चन्द्र मिश्रा को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है, वहीं अंकित अवस्थी, राजीव मिश्रा और हर्ष गुप्ता जिला मीडिया सह प्रभारी होंगे। अभिजात मिश्रा को जिला कार्यालय मंत्री और सौरभ त्रिवेदी को जिला कार्यालय सह मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। सोशल मीडिया टीम में निष्कर्ष मिश्रा को जिला सोशल मीडिया संयोजक, जबकि ऋषभ पाण्डेय और अभिनव रावड़ा को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। आईटी विभाग में शौर्य सक्सेना को जिला आईटी संयोजक तथा अमित मिश्रा को सह संयोजक बनाया गया है। भाजपा नेताओं के अनुसार, यह नई जिला कार्यकारिणी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की जनहितैषी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नितिन की हत्या में 2 और गिरफ्तार:BJP विधायक नंद किशोर बोले- सलीम वास्तिक की तरह मर्डर किया, एनकाउंटर किया जाए
    Next Article
    बदायूं में HPCL आरोपी की मां पर केस:कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment