Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नितिन की हत्या में 2 और गिरफ्तार:BJP विधायक नंद किशोर बोले- सलीम वास्तिक की तरह मर्डर किया, एनकाउंटर किया जाए

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के टीला मोड थाना क्षेत्र में दामाद नितिन की हत्या करने में जहां पुलिस ने ससुर मेहरदीन और उसके भाई को 2 दिन पहले जेल भेजा। वहीं पुलिस ने दो और आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी आसिफ पुत्र असगर अली निवासी पूरनपुर नवादा थाना चांदीनगर को अरेस्ट कर लिया। इस हत्याकांड में चौथे आरोपी साजन पुत्र असगर अली को भी गिरफ्तार किया गया है। अभी तक 4 लोगों को पुलिस अरेस्ट कर चुकी है। नंदकिशोर बोले- एनकाउंटर हो भाजपा के लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि जिस तरह से सलीम वास्तिक पर हमला किया गया। इसी तरह से जिहादियों ने नितिन को पीटकर मार डाला। पुलिस ने सलीम के हमलावर दोनों बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया। इसी तरह नितिन की हत्या करने वालों का भी एनकाउंटर हो। यहां कानून व्यवस्था न बिगड़ जाए। हिंदु समाज हत्या को लेकर सड़क पर उतरा, जाम लगाया। अभी भी कई आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इस हत्याकांड में महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं की। भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद को पत्र लिखकर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। दलित बिरादरी के नितिन ने मुस्लिम लड़की से विवाह किया तो कट्‌टरपंथी ताकतें नाराज थीं। अब पढ़िए प्रेम-प्रसंग से लेकर मर्डर तक की कहानी बागपत निवासी रामनाथ सिंह गाजियाबाद के लोनी में गीतांजलि विहार में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनका बेटा नितिन राठी (32) राजेश पायलट कॉलेज में योगा टीचर था। वहीं बागपत के पूरनपुर गांव की रहने वाले मेहरूदीन पुत्र असगर अली की बेटी मुस्कान (22) बीएड की पढ़ाई कर रही थी। लगभग दो साल पहले कॉलेज में उनकी मुलाकात हुई, दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। नितिन ने मुस्कान को गिफ्ट किया था मोबाइल अलग-अलग धर्म के होने के कारण दोनों परिवार शादी के लिए राजी नहीं थे। इसलिए नितिन ने मुस्कान को एक मोबाइल फोन खरीद कर दिया। कहा कि वह इसे घर पर चोरी-छिपे ही इस्तेमाल करे, अन्यथा परिवार को शक हो जाएगा। करीब एक साल पहले मुस्कान घर से कॉलेज के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। मुस्कान ने नितिन के साथ मंदिर में शादी की परिजनों ने उसे ढूंढने की काफी कोशिश की। बाद में पता चला कि मुस्कान ने नितिन के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसमें दोनों परिवारों का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ। शादी के बाद मुस्कान को अपने परिवार से जान का खतरा था। इसलिए दोनों पहले किराए के कमरे में रहे, ताकि किसी को पता न चले। हालांकि, बाद में दोनों परिवारों में सुलह हो गई। इसके बाद नितिन अपने घर में मुस्कान के साथ रहने लगा। पत्नी मुस्कान की भूमिका पर भी सवाल नितिन के भाई अमित ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले नितिन का मुस्कान से विवाद हुआ, जिसमें नितिन ने अपनी पत्नी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद मुस्कान अपने मायके चली गई। 30 मार्च को मुस्कान के पिता मेहरूदीन और चाचा आसिफ अली ने अपने दामाद नितिन को फोन करके सुलह करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ‘उसे समझा दिया है, घर चले आओ और मुस्कान को ले जाओ। यह तो परिवार में चलता रहता है।’ इसके बाद देर शाम मैं और मेरा भाई नितिन उसके ससुराल जाने के लिए निकले। जैसे ही हम बन्थला बंद फाटक पर पहुंचे, उसी समय कार से आए मेहरूदीन और आसिफ अली ने मेरे भाई को पकड़ लिया और कहने लगे कि 'इसी दिन का इंतजार था।' इसके बाद मुस्कान के पिता, चाचा और उनके साथ अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से हमले शुरू कर दिए। हम किसी तरह अपनी जान बचाकर घर लौट आए। लेकिन उन्होंने नितिन को पकड़ लिया और पीट-पीट कर डाला। हत्या में पत्नी मुस्कान की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। बेइज्जती का घूट पीकर चुप बैठा था मेहरूदीन ने बताया- नितिन ने अपने जाल में फंसा कर मेरी बेटी मुस्कान से शादी कर ली थी। नितिन जाति से जाटव है, जबकि हम मुस्लिम हैं। अलग-अलग धर्म के होने के कारण हमारे समाज में बहुत बेइज्जती हुई। उस समय हम बेइज्जती का घूट पीकर चुप बैठ गए थे। समाज में लोग ताने देते थे कि 'तुम्हारी बेटी हिंदुओं के पास चली गई, तुम्हें डूबकर मर जाना चाहिए। इसी के चलते नितिन की हत्या की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैंगस्टर राजकुमार वर्मा की 31 लाख की संपत्ति कुर्क:जिला मजिस्ट्रेट ने अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया
    Next Article
    भाजपा ने लखीमपुर खीरी जिला कार्यकारिणी घोषित की:अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में नई टीम को मिली जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment