Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा कार्यसमिति बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा तय:बागपत में 16-17 मई को होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण

    2 hours ago

    2

    0

    बागपत में शनिवार को भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की। बैठक में आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गोस्वामी ने कहा कि भाजपा सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबकी सुरक्षा और सबकी अपेक्षा' के सिद्धांतों पर काम कर रही है, जिससे जनता का विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण वर्ग में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया, ताकि उनकी वैचारिक और संगठनात्मक क्षमता मजबूत हो सके। प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी डॉ. चन्द्रमोहन ने बताया कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने जिला प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने जानकारी दी कि पिछले महीने जिले के सभी 12 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। अब 16 और 17 मई को जिला स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के उत्साह और मेहनत से ही सफल होते हैं। बैठक में प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम की सफलता पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि जिले के अधिकांश बूथों पर यह कार्यक्रम सुना गया था। कार्यक्रम का संचालन सरिता चौधरी ने किया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में प्लॉट के लिए बॉयफ्रेंड को मारी थी गोली:फिर दोस्तों ने लड़की को भी मार डाला था, भाजपा नेता और साथी गिरफ्तार
    Next Article
    बाइक पार्ट्स गोदाम 3 घंटे आग में धधका:पार्षद पति बोले- कबाड़ बीनने वाली 4000 आबादी के लिए खतरा है प्लास्टिक गोदाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment