Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा का वादा-बंगाल में महिलाओं को हर महीने ₹3,000 देंगे:स्मृति ईरानी ने मातृशक्ति भरोसा कार्ड लॉन्च किया; 23 अप्रैल को पहले फेज की वोटिंग

    13 hours ago

    1

    0

    भाजपा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में मातृशक्ति भरोसा कार्ड लॉन्च किया। सरकार बनने पर राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹3,000 देने का वादा किया गया है। कार्यक्रम में सुवेंदु अधिकारी और स्मृति ईरानी मौजूद रहीं। बंगाल में दो फेज में वोटिंग होगी। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा। एक दिन पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में डर का माहौल है। हत्या, दुष्कर्म और दंगे चरम पर पहुंच चुके हैं। राज्य में लोग काफी परेशान हैं। राज्य में युवा रोजगार को लेकर चिंतित हैं। सरकारी कर्मचारियों को अपने हक के लिए अदालत जाना पड़ रहा है। वहीं ममता बनर्जी ने पिंगला में चुनावी रैली में कहा कि बीजेपी बंगाल पर कब्जा करने के लिए हद पार कर रही है। इतना गंदा खेल पहले कभी नहीं देखा। लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। केंद्र सरकार ने बंगाल का पैसा रोक दिया है। उन्होंने EVM को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मशीनों की सख्ती से जांच की जाएगी। चुनाव से जुड़े आज के 3 अपडेट्स… 1. अमित शाह ने बंगाल के जलपाईगुड़ी में चुनावी रैली की। कहा, 'गुजरात और केंद्र में 24 साल तक शासन करने वाले नरेंद्र मोद पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। TMC ने नौकरी घोटाले में जो 300 करोड़ रुपए हड़प लिए हैं, उन्हें हम ब्याज सहित वापस वसूल करेंगे।' 2. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चुनाव प्रचार के लिए पूर्वी वर्धमानपुर पहुंची। यहां इन्होंने हथकरघा कारीगर सुकुमार हलदर के घर खाना खाया। 3. चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर कहा, 'हर मतदाता अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सके, इसके लिए घर से मतदान (होम वोटिंग) की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है।' राज्यों में चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    US Blockade पर Iran की America को सीधी चेतावनी, President Pezeshkian बोले- दबाव के आगे नहीं झुकेंगे
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:आंध्रप्रदेश के श्री सत्यसाईं जिले में ब्लास्ट से 4 की मौत, 18 घायलों में एक की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment