Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा के पूर्व विधायक का विवादित बयान:एक जाति विशेष को कुत्ते की पूंछ बताया, जो कभी सीधी नहीं हो सकती

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में भाजपा के पूर्व विधायक आदित्य पांडेय का एक विवादित बयान सामने आया है। एक वायरल वीडियो में उन्होंने एक जाति विशेष के लोगों को 'कुत्ते की पूंछ' बताया, जो कभी सीधी नहीं हो सकती। उनके इस बयान से जिले की राजनीति में बवाल मच गया है। आदित्य पांडेय बसपा शासनकाल में विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा से जुड़े हैं और अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि क्या यह उनकी रणनीति का हिस्सा है या एक चूक। वायरल वीडियो पर पूर्व विधायक आदित्य पांडेय ने फोन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि यह बयान उन्होंने जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क के दौरान दिया था। पांडेय के अनुसार, यह टिप्पणी मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए थी। समाजवादी पार्टी का समर्थन उन्होंने कहा कि मुस्लिम जाति के लोगों की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती, क्योंकि वे सरकार की सबसे ज्यादा सुविधाओं और अनाज का लाभ उठाते हैं, फिर भी समाजवादी पार्टी का समर्थन करते हैं और भाजपा का विरोध करते हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने यह बात कही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में गैस एजेन्सी का लाइसेंस निलंबित:शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, बुकिंग के लिए उपभोक्ता परेशान
    Next Article
    IPL में LSG vs GT:गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी; दोनों टीमों की प्लेइंग-XI में कोई बदलाव नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment