Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहजोई में भगवान परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकली:दर्जनों झांकियों के साथ, नगर में दिखा भक्तिमय माहौल

    10 hours ago

    2

    0

    सम्भल जनपद के बहजोई कस्बे में रविवार को भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। इस अवसर पर परशुराम मंदिर परिसर को सजाया गया और सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और प्रसाद वितरित किया गया। जयंती के उपलक्ष्य में नगर में एक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें दर्जनों झांकियां शामिल थीं, जिनमें भगवान परशुराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को दर्शाया गया था। शोभायात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी सड़कों पर मौजूद थे। देखें, तस्वीरें… शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान परशुराम मंदिर से हुआ। यह नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और काली मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया और जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। इस आयोजन में स्थानीय समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन सतर्क रहा। बहजोई कोतवाली पुलिस शोभायात्रा मार्ग पर तैनात थी, ताकि कोई अव्यवस्था न हो। पुलिस बल ने कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित रखा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में जन आरोग्य मेलों में देखी व्यवस्थाएं:सीएमओ ने मरीजों से पूछा हाल-चाल, ग्रामीणों को किया जागरूक
    Next Article
    मेरठ में असिस्टेंट प्रोफेसर पुनर्परीक्षा हुई:16 विषयों के पेपर ओएमआर मोड में हुए, परीक्षार्थी बोले- कांसेप्ट पर आधारित थे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment