Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहजोई चर्च में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना सभा:संभल में प्रभु यीशु के क्रूस पर कहे सात वचनों पर हुआ चिंतन

    4 hours ago

    1

    0

    संभल के बहजोई स्थित डिवाइन फेथ फैलोशिप ग्लोबल मेथोडिस्ट चर्च में गुड फ्राइडे के अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यह सभा प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर दिए गए बलिदान की स्मृति में लेंट के अंतिम दिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चली। प्रार्थना सभा के दौरान प्रभु यीशु मसीह द्वारा क्रूस पर कहे गए सात अंतिम वचनों पर गहन चिंतन किया गया। इन वचनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आत्मविश्लेषण और आध्यात्मिक भावनाओं में लीन होने का अवसर प्रदान किया। पूरे सभागार में गंभीरता का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर ग्लोबल मेथोडिस्ट चर्च के प्रेसिडिंग एल्डर रेव. डॉ. राहुल उठवाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु मसीह का क्रूसीय बलिदान प्रेम, क्षमा, सेवा और आत्मसमर्पण का संदेश देता है। उन्होंने पहले वचन “हे पिता, इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये नहीं जानते कि क्या कर रहे हैं” पर विचार प्रस्तुत किए और क्षमा के महत्व को समझाया। इसके अतिरिक्त, अन्य वक्ताओं ने भी प्रभु यीशु के वचनों पर अपने विचार साझा किए। अंजली ने “आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा”, खुशी मसीह ने “हे मेरे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों छोड़ दिया?”, सैलीन मसीह ने “मैं प्यासा हूँ”, तथा आकांक्षा ने “पूरा हुआ” वचन पर प्रकाश डाला। पादरी प्रवीन कुमार ने अंतिम वचन “हे पिता, मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूँ” के गहन अर्थ को स्पष्ट किया। इस कार्यक्रम के अंत में देश की शांति, एकता, प्रेम और उन्नति के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं। इस अवसर पर चर्च के अनेक सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें कोमल, सामर्थ, कनक, रोशनी, सारा, अर्जुन, मुस्कान, विनती, श्रद्धा, शिफा, अमायरा, चुनमुन, आकांक्षा रोबिनसन, सीमा टॉड, पूजा, अमोस, ममता, अर्णव, विजय पीटर सहित अन्य लोग शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में अवैध स्पा सेंटरों पर छापेमारी:अवैध रूप से बिना एनओसी-लाइसेंस के संचालित 6 स्पा सेंटर सील
    Next Article
    फर्रुखाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट का दिल्ली में निधन:सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा था इलाज, दो साल से तैनात थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment