Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में सड़क हादसे में गाजियाबाद के युवक की मौत:दिल्ली-देहरादून मार्ग पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोस्त घायल

    13 hours ago

    2

    0

    बागपत में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बुधवार देर रात टटीरी के पास हुई। मृतक की पहचान इंदिरापुरम गाजियाबाद निवासी मनोज (37) पुत्र भोपाल के रूप में हुई है। उनके साथ जहांगीरपुरी दिल्ली निवासी प्रिंस भी थे, जो घायल हुए हैं। दोनों देहरादून में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर जानकारी के अनुसार देर रात गाजियाबाद की ओर आते समय बागपत के टटीरी के पास उनकी कार का टायर फट गया था। वे गाड़ी को टोचन कराकर ला रहे थे। रास्ते में वॉशरूम के लिए नीचे उतरे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल प्रिंस को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक मनोज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। अज्ञात वाहन की तलाश जारी चौकी इंचार्ज सीमा सिंह ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों पर सावधानी से वाहन चलाएं और तेज गति से बचें, ताकि ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में महिला से छेड़छाड़:पुलिस ने सीसीटीवी से की आरोपी की पहचान, गिरफ्तारी के लिए दे रही दबिश
    Next Article
    उन्नाव में सड़क हादसे के बाद हंगामा:परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के दरवाजे, शीशे तोड़े, पुलिस ने संभाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment