Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत के काठा में युवक से लूट:आइसक्रीम विक्रेता से मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीना

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत के काठा गांव में एक आइसक्रीम विक्रेता और उसके भांजे से लूटपाट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित आमिर ने थाना प्रभारी को शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आमिर ने अपनी शिकायत में बताया कि वह आइसक्रीम की ठेली लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। 27 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे वह अपने भांजे आरिफ के साथ ठेली लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में मौसम खराब होने के कारण उन्होंने अपने परिचित सागर को ई-रिक्शा से ठेली घर तक पहुंचाने के लिए बुलाया था। आमिर के अनुसार, जब वे रास्ते में कुछ दूरी पर पहुंचे, तभी तीन अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने बिना किसी उकसावे के डंडों से उन पर हमला कर दिया और उन्हें धमकाया। इस दौरान बदमाशों ने आमिर से लगभग 2600 रुपये नकद और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। वहीं, उनके भांजे आरिफ से भी करीब 1000 रुपये लूट लिए गए। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित आमिर ने किसी तरह खुद को संभाला और पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच विधायक अनुपमा जायसवाल को जनता ने नकारा:भाजपा पहली पसंद, विधायक मजबूत कैंडिडेट, सपा के यासर शाह पसंदीदा उम्मीदवार
    Next Article
    CSJMU का 'ग्लोबल कॉन्क्लेव':एआई और क्वांटम कंप्यूटिंग से बदलेंगे भविष्य के विज्ञान के रास्ते, एक्सपर्ट्स ने कानपुर में मिलाया हाथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment