Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांग्लादेशी क्रिकेटर को पुलिस ने सड़क पर पीटा:गला पकड़कर गाड़ी में बैठाया, फिर डंटे से मारा; एयरपोर्ट से घर जा रहे थे नईम हसन

    10 hours ago

    2

    0

    बांग्लादेश टेस्ट टीम के स्पिनर नईम हसन ने चटगांव पुलिस पर मारपीट और गाली देने के आरोप लगाए हैं। नईम का दावा है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें गला पकड़कर गाड़ी में बैठाया और फिर डंटे से पीटा। 26 साल के क्रिकेटर ने कहा- मैंने अधिकारियों को अपने नेशनल क्रिकेटर होने की बात भी बताई, लेकिन वे नहीं रुके। नईम ढाका प्रीमियर लीग में प्राइम बैंक क्रिकेट क्लब के लिए अपना आखिरी मैच खेलने के बाद 12 जून की रात फ्लाइट से चटगांव पहुंचे थे। वे रात 11:25 बजे CNG ऑटो से घर लौट रहे थे, तब लंकन बाजार फ्लाईओवर के नीचे पुलिस ने उनका वाहन रोक लिया और मारपीट की। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार तीन अधिकारियों को हटा दिया गया है। नईम जिम्बाब्वे के खिलाफ इकलौटे टेस्ट के लिए बांग्लादेश के टेस्ट टीम में चुने गए हैं। नईम बोले- मुझे पीटा…गालियां भी दीं डिप्टी कमिश्नर बोले- जांच कर रहे हैं, दोषियों पर कार्रवाई होगी चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिप्टी कमिश्नर अमीरुल इस्लाम ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि और पेशेवर आचरण से जुड़े मामलों में विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति है। BCB ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई की मांग की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने घटना पर चिंता जताई है। बोर्ड ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। BCB ने आधिकारिक बयान में कहा- 'कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के कुछ सदस्यों द्वारा नईम हसन के साथ किया गया कथित व्यवहार अस्वीकार्य और अनुचित है। --------------------------------------------------------- बांग्लादेश क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया बांग्लादेश ने गुरुवार को ढाका स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। यह क्रिकेट इतिहास में पहली बार है, जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    T20 वर्ल्डकप- 6 प्लेयर्स भारत को चैंपियन बना सकती हैं:हरमन सबसे सफल कप्तान, दीप्ति टॉप ऑलराउंडर, शेफाली का स्ट्राइक रेट 135 पार
    Next Article
    स्पोर्ट्स अपडेट:सिंधु ऑस्ट्रेलियन ओपन का सेमीफाइनल हारीं, फुटबॉल वर्ल्ड कप खेलने गई इंग्लिश टीम का सामान चोरी, दो लोग हिरासत में

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment