Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल नतीजों से पहले गोरखपुर में हवन, VIDEO:'4 मई, ममता गई' का नारा गूंजा, मां काली को ममाने में जुटे हिन्दू संगठन

    3 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजे 4 मई की सुबह से आने शुरू हो जाएंगे। इससे पहले गोरखपुर में राजनीतिक माहौल गरम हो गया है और कुछ संगठनों में उत्साह देखने को मिल रहा है। रविवार को हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की गोरखपुर महानगर इकाई ने गोलघर स्थित काली मंदिर में “सनातनी विजय हवन” कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए और पश्चिम बंगाल में सनातन सरकार बनने के लिए पूजा-अर्चना की। पूजा पाठ के साथ हुई नारेबाजी कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी जितेंद्र वर्मा पल्लू ने किया। हवन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मां काली से प्रार्थना की कि बंगाल में पूर्ण बहुमत की “भगवा सरकार” बने। इस दौरान मंदिर के बाहर कार्यकर्ता बैनर और पोस्टर लेकर बैठे और नारेबाजी भी की। उन्होंने “ममता तेरी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई” और “ममता तेरी तानाशाही अब नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए। जितेंद्र वर्मा पल्लू बोले- 4 मई ममता गई! दैनिक भास्कर से बातचीत में जितेंद्र वर्मा पल्लू ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में ममता बनर्जी की सरकार ने बंगाल में सनातनियों के खिलाफ माहौल बनाया और अत्याचार किए। उनका कहना है कि इस बार के चुनाव नतीजे ममता बनर्जी को जवाब देंगे और राज्य में नई सरकार बनेगी। उन्होंने एक नारा भी दिया— “4 मई, ममता गई!” कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर मां काली के सामने हवन किया और प्रार्थना की कि बंगाल में शांति और धार्मिक माहौल स्थापित हो। उन्होंने यह भी कहा कि स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और दुर्गा पूजा जैसी पहचान फिर से मजबूत होनी चाहिए। इस मौके पर आकाश यादव, आलोक गोस्वामी, श्री प्रकाश पांडे, उमेश वर्मा, सुधीर यादव, सुनील गुप्ता, अजय गुप्ता और विपुल कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में PWD हेल्पर की बाथरूम में न्यूड लाश मिली:पत्नी-बच्चे गांव गए थे, दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची पुलिस
    Next Article
    चित्रकूट में भरत दास की गिरफ्तारी की मांग:राष्ट्रीय बजरंग दल की अर्चना उपाध्याय ने एसपी आवास पहुंच उठाई आवाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment