Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल में TMC नेताओं पर फूटा लोगों का गुस्सा:एक का सिर मुंडवाया, जूते की माला पहनाकर परेड निकाली; दूसरा पुलिस से बचने साड़ियों में छिपा

    21 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल में BJP सरकार बनने के बाद TMC नेताओं के खिलाफ लोगों का गुस्सा सामने आ रहा है। कोलकाता में रविवार को गिरफ्तार TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके। वहीं, सोशल मीडिया पर दो और वीडियो वायरल हैं। BJP ने X पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पुलिस से बचने के लिए एक नेता साड़ियों के नीचे छिपा मिला। दूसरा वीडियो हावड़ा का है। इसमें कट मनी वसूल करने वाले एक नेता का लोगों ने पहले सिर मुंडवाया। फिर जूते-चप्पल की माला पहनाकर उसकी परेड निकाली। ये वीडियो BJP के स्थानीय नेताओं ने भी X पर शेयर किए हैं। 3 तस्वीरों में तीनों घटना देखिए… रिश्वत लेने के आरोप में नेता का सिर मुंडवाया न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, हावड़ा के अमरदाहा गांव में ग्रामीणों ने TMC नेता सन्यासी मन्ना का सिर मुंडवाकर उन्हें जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। ग्रामीणों का आरोप है कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूलता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मन्ना को भीड़ से छुड़ाया। पुलिस ने कहा कि आरोपों की जांच की जाएगी। फिलहाल उनके खिलाफ कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। गिरफ्तार TMC पार्षद की गाड़ी पर अंडे फेंके कोलकाता में गिरफ्तार TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके। पाटुली थाने के बाहर भी उनके खिलाफ प्रदर्शन हुआ। कोलकाता नगर निगम के वार्ड-101 के पार्षद दासगुप्ता को शनिवार को उनके सहयोगी सौरव घोष के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर रंगदारी, धमकी, जबरन घुसपैठ और आग लगाने की कोशिश समेत कई आरोप हैं। स्थानीय वकील परमिता डे ने शिकायत में आरोप लगाया है कि दासगुप्ता ने घर में लीगल चैंबर खोलने के लिए 20 लाख रुपए मांगे थे। कई जगहों नेताओं ने कट मनी वापस किए बंगाल में पिछले हफ्ते कई जगह नेताओं के कट मनी वापस करने के वीडिया सामने आए थे। BJP आईटी सेल अध्यक्ष अमित मालवीय ने X पर वीडियो शेयर कर लिखा था- दक्षिण 24 परगना के नामखाना में स्थानीय TMC नेता को लोगों को पैसे लौटाते हुए देखा गया। आरोप हैं कि PM आवास योजना के तहत घर दिलाने के बदले 45 लाभार्थियों में से हर एक से ₹5 हजार वसूले गए थे। पूरी खबर पढ़ें… TMC नेताओं के खिलाफ विरोध की पिछली 4 घटनाएं… जांच के लिए आयोग गठित, सीधे कर सकेंगे शिकायत राज्य सरकार ने 18 मई को कथित कट-मनी, सरकारी फंड के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए 'इंस्टिट्यूशनल कमीशन' गठित किया था। रिटायर्ड जज विश्वजीत बसु इसकी अध्यक्षता करेंगे। सरकार को उम्मीद है कि आयोग शुरू होने के बाद लोग सीधे शिकायत दर्ज करा सकेंगे। 2019 में ममता ने मानी थी 'कट मनी' की बात 'कट मनी' पश्चिम बंगाल की राजनीति का सबसे बड़ा मुद्दा रहा है। इसका मतलब सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने या आवास, सड़क, मनरेगा जैसी योजनाओं में लाभार्थियों से कथित कमीशन वसूलना है। भाजपा ने इसे तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ चुनावी मुद्दा बनाया। -------------- ये खबर भी पढ़ें… TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर हमला: कटमनी वापस मांग रहे लोगों ने अंडे फेंके; दावा- विधायक कार में नहीं थे कोलकाता के कमरहाटी में शनिवार रात TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर लोगों ने हमला कर दिया। अरियादाहा इलाके में यह घटना उस समय हुई, जब विधायक दौरा करने गए थे। स्थानीय रहवासियों ने चोर-चोर के नारे लगाते हुए विधायक की कार पर अंडे फेंके। ये लोग कटमनी के रूप में दिए गए पैसे वापस करने की मांग कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिजीत दीपके बोले- कॉकरोच जनता पार्टी देशभर में प्रदर्शन करेगी:खुद अलग-अलग राज्यों और शहरों में जाऊंगा; 13 जून तक शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग
    Next Article
    ट्विशा केस- रस्सी एम्स नहीं भेजी,SI की कार में रखा:फंदे की पहचान करने वाले का रिकॉर्ड नहीं; गिरिबाला तक पहुंच रहीं थी जांच डिटेल्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment