Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल में शाम 5 बजे तक 90% वोटिंग:नॉर्थ 24 परगना में TMC-भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसा; दावा- हावड़ा में CRPF की पिटाई से बुजुर्ग की मौत

    17 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 5 बजे तक 89.99% वोटिंग हुई। यह आकंड़ा और बढ़ सकता है। वोटिंग के दौरान कई जगहों पर हिंसा, झड़प, लाठीचार्ज और EVM से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आईं। नॉर्थ 24 परगना के अरविंद रैली में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हुई। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर मुक्के, लाठियों से हमले किए। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की मौजूदगी के बावजूद हालात बेकाबू दिखे। CM ममता ने CRPF पर TMC समर्थकों और वोटरों से मारपीट का आरोप लगाया। ममता ने कहा कि CRPF ने हमारे कई लोगों को गिरफ्तार किया है। वोटरों और सेंट्रल ऑब्सर्वर लोगों को मार रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा। TMC ने आरोप लगाया कि CRPF के हमले से हावड़ा के उदयनारायणपुर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि बुजुर्ग अपने बेटे के साथ वोट डालने गए थे। केंद्रीय बलों ने उन्हें धक्का दिया और मारपीट की। बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जिन 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें से 123 सीटों पर TMC ने 2021 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को रिजल्ट आएंगे। बंगाल में वोटिंग से जुड़ी 6 तस्वीरें… पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज के चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल- एक एग्जिट पोल में भाजपा, दूसरे में TMC सरकार:असम में फिर भाजपा, NDA को 88-100 सीटें, कांग्रेस को 24-36 सीटों का अनुमान
    Next Article
    हिमाचल के 6 जिलों में बारिश से टेंपरेचर गिरा:भुंतर का तापमान नॉर्मल से 9.5°C नीचे लुढ़का; 5 मई तक जमकर बरसेंगे बादल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment