Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल के फालता में पुलिस का लोगों पर लाठीचार्ज:TMC कार्यकर्ताओं के हमले का विरोध कर रहे थे; EC ने 165 अतिरिक्त काउंटिंग ऑब्जर्वर भेजे

    13 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर के 4 और मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों पर शनिवार सुबह 7 बजे से दोबारा मतदान जारी है। डायमंड हार्बर के फालता में स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया। इन लोगों का कहना है कि वोट डालने के बाद उन पर TMC कार्यकर्ताओं ने हमला किया और मारपीट की है। जब वे इसका शांति से विरोध कर रहे थे तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। कई लोगों को पैर में, सिर में और हाथ में चोट आई है। लोगों ने विशेष समुदाय पर हमले का आरोप लगाया है। वहीं, TMC ने आरोप लगाया कि मगराहाट के बूथ नंबर 127 पर सुरक्षाबलों ने हमारे कैंप में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं से मारपीट की। घटना के बाद TMC समर्थकों ने नारेबाजी की है। डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम में दोपहर 1 बजे तक 55% से ज्यादा मतदान हो चुका है। वहीं चुनाव आयोग ने बंगाल में 165 अतिरिक्त काउंटिंग ऑब्जर्वर और 77 पुलिस ऑब्जर्वर तैनात किए हैं। री-पोलिंग की 2 तस्वीरें… EVM से छेड़छाड़- झड़प की शिकायत पर दोबारा वोटिंग दरअसल, 29 अप्रैल को इन बूथों पर दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान EVM से छेड़छाड़ और झड़प की शिकायत मिली थी। इसके चलते दोबारा वोटिंग का फैसला लिया गया। ये सभी बूथ दक्षिण 24 परगना जिले में आते हैं।वहीं, TMC ने कोलकाता खुदीराम अनुशीलन केंद्र के रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का दावा है कि पोस्टल बैलेट कवर से छेड़छाड़ हुई है। राज्य की सभी 294 सीटों पर रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग हुई। 23 अप्रैल को फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर 93.19% मतदान हुआ था। 29 अप्रैल को सेकेंड फेज की 142 सीटों पर 92.48% वोट पड़े। रिजल्ट 4 मई को आएंगे। पश्चिम बंगाल- 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा, 2 में TMC सरकार दक्षिण 24 परगना की 2 विधानसभा सीटों पर हो रही दोबारा वोटिंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक तीर से दो निशाने? Iran के बाद अब Cuba पर Donald Trump की नज़र, कही कब्ज़े की बात
    Next Article
    छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट, 4 जवान शहीद:इसमें DRG के इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल शामिल; कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर माइनिंग हटाते समय हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment