Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीएसपी बैठक में युवक ने खुद पर पेट्रोल डाला:ललितपुर में कार्यकर्ता पर बीमा के नाम पर पैसे हड़पने का आरोप

    6 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) कार्यालय में एक बैठक के दौरान हंगामा हो गया। एक युवक ने पार्टी कार्यकर्ता पर पैसे हड़पने का आरोप लगाते हुए खुद पर पेट्रोल डाल लिया। घटना सिविल लाइन स्थित बीएसपी कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान दोपहर करीब दो बजे हुई। बैठक में ग्राम चढ़रऊ निवासी राजपाल नामक युवक ने खुद पर पेट्रोल डाला। उसने आरोप लगाया कि बीएसपी कार्यकर्ता आशाराम ने बीमा के नाम पर उससे पांच साल में एक लाख बीस हजार रुपए लिए थे। जिसे अब वह वापस नहीं कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने रोका राजपाल द्वारा खुद पर पेट्रोल डालने से बैठक में हड़कंप मच गया। अन्य कार्यकर्ताओं ने उसे रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद वह कार्यालय से बाहर सड़क पर आ गया। वहां भी उसने दोबारा खुद पर पेट्रोल डाल लिया। कार्यकर्ताओं ने किसी तरह उसे समझा-बुझाकर शांत किया। कुछ देर बाद, एक महिला कार्यकर्ता शालिनी ने भी बैठक से बाहर निकाले जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस बैठक में लखनऊ से आए मुख्य मंडल प्रभारी अखिलेश अंबेडकर ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संबंधित युवक पार्टी का कार्यकर्ता नहीं है। उसका पार्टी से कोई संबंध नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मृत महिला के खाते से 10 लाख निकाले:बैंक कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    किसान संगठन करेंगे पूरनपुर कोतवाली का घेराव:गेहूं खरीद में धांधली और उत्पीड़न के आरोप पर सामूहिक गिरफ्तारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment